लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा चुनावः 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो वरिष्ठ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां, यहां देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2022 21:53 IST

Gujarat assembly elections: नयी तैनाती का इंतजार कर रहे नीरज बादगुजर को पदोन्नति देते हुए अहमदाबाद शहर का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सेक्टर-1) नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह फेरबदल किया गया।अधिसूचना के मुताबिक, 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) (सूरत क्षेत्र) राजकुमार पांडियन का तबादला अहमदाबाद एडीजीपी (रेलवे) के तौर पर किया गया है।

गांधीनगरः गुजरात सरकार ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया और दो वरिष्ठ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी। राज्य में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह फेरबदल किया गया।

 

राज्य गृह विभाग की एक अधिसूचना के मुताबिक, 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है और नयी तैनाती का इंतजार कर रहे नीरज बादगुजर को पदोन्नति देते हुए अहमदाबाद शहर का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सेक्टर-1) नियुक्त किया गया है।

इसमें कहा गया है कि नयी जिम्मेदारी मिलने का इंतजार कर रहे एक अन्य अधिकारी, मनोज निनामा को वडोदरा शहर का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं यातायात) नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) (सूरत क्षेत्र) राजकुमार पांडियन का तबादला अहमदाबाद एडीजीपी (रेलवे) के तौर पर किया गया है।

राजकोट के विशेष पुलिस आयुक्त खुर्शीद अहमद का तबादला एडीजीपी (योजना एवं आधुनिकीकरण), गांधीनगर के तौर पर किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) (सशस्त्र इकाई), गांधीनगर, पीयूष पटेल को आईजीपी (सूरत क्षेत्र) और आईजीपी (भावनगर क्षेत्र) अशोक यादव को आईजीपी (राजकोट क्षेत्र) तथा आईजीपी (राजकोट क्षेत्र) संदीप सिंह का तबादला आईजीपी (वडोदरा क्षेत्र) के तौर पर किया गया है।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो