लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव में विधायकों ने खर्च किए औसतन 16.45 लाख, जानिए किस पार्टी ने किया कितना खर्च

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 31, 2018 08:53 IST

बीजेपी के 99 विधायकों ने औसतन 17.34 लाख का खर्चा किया, जबकि कांग्रेस के 70 विधायकों ने 15.99 लाख का चुनाव में खर्चा किया है।

Open in App

पिछले साल संपन्न हुए गुजरात के चुनावों में बीजेपी को जीत हासिल हुई। चुनाव संपन्न होने के बाद एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई  है कि चुनाव के लिए तय की गई खर्च की गई सीमा के अंदर 30 फीसदी विधायकों ने चुनाव में पैसा खर्च किया। जिसके हिसाब से विधायकों को औसतन खर्चा 16.45 लाख रहा है।

प्रत्येक प्रत्याशी के लिए चुनाव में 28 लाख रुपए की खर्च सीमा तय की गई थी। गुजरात इलेक्शन वॉच व एसोसिशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्मस (एडीआर) के मुताबिक बीजेपी के 99 विधायकों ने औसतन 17.34 लाख का खर्चा किया, जबकि कांग्रेस के 70 विधायकों ने 15.99 लाख का चुनाव में खर्चा किया है। भारतीय ट्राइबल पार्टी (भाटपा) ने औसतन 12 लाख रुपए, निर्दलीय विधायकों ने औैसतन 5.37 लाख रुपए ,  एनसीपी के एक विधायक ने 5.64 लाख का खर्च चुनाव के दौरान किया है।

गुजरात में किस विधायक ने कितना का किया खर्च

इस चुनाव में सबसे ज्यादा  बीजेपी के संतारामपुर के विधायक कुबेर ने 95, 766  रुपए और हिम्मतनगर के विधायक राजेंद्र सिंह चावड़ा ने 5.78 लाख रुपए खर्च किए। तीन ऐसे भी विधायक रहे हैं जिन्होंने इस चुनाव में सबसे कम पैसे खर्च किए हैं। जिग्नेश मेवाणी ने 5.20 लाख, भरतजी ठाकोर ने 3.81 लाख, रतन सिंह राठौर ने 3 लाख रुपयों का खर्चा किया है। 182 विधायकों ने प्रचार अभियान कर्मियों पर ताथा 50 विधायकों ने प्रचार अभियान सामग्री पर पैसे नहीं खर्च किए। वहीं, प्रचार अभियान के लिए करीब 8 विधायकों ने एक भी पैसा खर्च नहीं किया है।

67 फीसदी विधायकों को पार्टी से फंड मिला 

गुजरात के 67 फीसदी विधायकों को फंड  अपनी राजनीतिक पार्टियों से मिला है। 22 फीसदी विधायकों ने खुद व 11 फीसदी ने अन्य जरियों से चुनाव का फंड प्राप्त किया है। 46 विधायकों ने यह बात स्वीकारी भी है कि उन्होंने कोई फंड नहीं लिया है। 182 में से 116 विधायकों ने यह भी कहा है कि उन्होंने किसी भी तरह की कोई भी राशि प्राप्त नहीं की है। जबकि ऐसे 19 विधायक हैं जिन्होंने चुनाव प्रचार के लिए खुद के फंड का प्रयोग किया है। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2017गुजरातबीजेपीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2017 के गुजरात चुनाव पिछले चुनावों से कितना अलग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए