लाइव न्यूज़ :

गुजरात और महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और दिवंगत विधायक अनिल जोशीयारा के बेटे केवल बीजेपी में, नसीम खान ने इस्तीफा दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2022 17:15 IST

डॉ. अनिल जोशीयारा भिलोडा सीट (अनुसूचित जनजाति) से पांच बार विधायक चुने गये थे और वह उत्तर गुजरात में कांग्रेस का एक प्रमुख आदिवासी चेहरा थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेवल जोशीयारा, राज्य के अरावली जिला स्थित भिलोडा कस्बे में एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए।गुजरात विधानसभा चुनाव दिसंबर में होने की उम्मीद है। 1300 समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल किया।

अहमदाबादः गुजरात के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के दिवंगत विधायक डॉ. अनिल जोशीयारा के बेटे केवल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। केवल जोशीयारा, राज्य के अरावली जिला स्थित भिलोडा कस्बे में एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने उनके (केवल के) 1300 समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल किया। केवल ने कहा, ‘‘मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं क्योंकि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों से खुश हूं। मैं टिकट पाने की किसी उम्मीद के बगैर पार्टी में शामिल हुआ हूं। मैं भिलोडा सीट से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में अपनी सर्वेश्रेष्ठ कोशिश करूंगा।’’

राज्य विधानसभा चुनाव दिसंबर में होने की उम्मीद है। डॉ. अनिल जोशीयारा भिलोडा सीट (अनुसूचित जनजाति) से पांच बार विधायक चुने गये थे और वह उत्तर गुजरात में कांग्रेस का एक प्रमुख आदिवासी चेहरा थे। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण उनका मार्च में चेन्नई के एक अस्पताल निधन हो गया, जब राज्य विधानसभा का सत्र चल रहा था।

नसीम खान ने मुंबई चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने मंगलवार को पार्टी की मुंबई चुनाव अभियान समिति के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के 'एक व्यक्ति एक पद' संकल्प के तहत इस्तीफा दिया है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री खान ने यहां एक बयान में पद छोड़ने की जानकारी दी।

खान का यह कदम राज्य कांग्रेस इकाई द्वारा अपने प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करने के एक दिन बाद आया है। इसी महीने उदयपुर में आयोजित अपने चिंतन शिविर में कांग्रेस ने 'एक व्यक्ति एक पद' नियम को लागू करने का निर्णय लिया था।

टॅग्स :कांग्रेसमुंबईगुजरातसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील