लाइव न्यूज़ :

गुजरात: बंदर को निगलने के बाद अजगर की जान पर बन आई, बचाया गया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 15:54 IST

Open in App

औरंगाबाद, 10 अगस्त गुजरात के वडोदरा शहर के पास एक नदी के किनारे 11 फुट का अजगर एक बंदर को निगल गया, लेकिन इसके बाद उसकी जान पर बन आई। वन अधिकारी उसे बचाव केंद्र ले गए और उसकी जान बचाई। वन अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वन्यजीव बचावकर्मी शैलेष रावल ने बताया कि वडोदरा के निकट वसना-कोटारिया गांव के पास से गुजरने वाली छोटी नदी के पास ग्रामीणों ने सात अगस्त को इस अजगर को देखा और कारेलीबाग रेंज के वन कार्यालय को सूचना दी। रावल सबसे पहले वहां पहुंचे।

रावल ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘कुछ प्रयास के बाद हमारी टीम अजगर को पकड़ने में सफल रही और और हम इसे कारेलीबाग के बचाव केंद्र लेकर आए। बाद में अजगर ने छोटे बंदर को उगल दिया।’’

सांप अब भी निगरानी में है और उसे पशु चिकित्सकों द्वारा पूरी तरह से स्वस्थ बताने के बाद ही जंगल में छोड़ा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए