लाइव न्यूज़ :

Gujarat AAP MLA: आप विधायक भूपेंद्र भयानी ने दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल, गुजरात में सीएम केजरीवाल को झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 13, 2023 14:13 IST

Gujarat AAP MLA: गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक भूपेंद्र भयानी ने बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम को आप के लिए एक झटका माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव के बमुश्किल एक साल बाद पद से इस्तीफा दे दिया।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। जूनागढ़ में अपने पैतृक गांव भेसन में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की थी।

Gujarat AAP MLA: गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। पांच विधायकों में से एक भूपेन्द्र भयानी ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। भयानी जूनागढ़ जिले के विसावदर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे और विधानसभा चुनाव के बमुश्किल एक साल बाद पद से इस्तीफा दे दिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। पिछले साल दिसंबर में यह संकेत देने के बाद कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भयानी ने जूनागढ़ में अपने पैतृक गांव भेसन में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की थी। बुधवार को भयानी ने गुजरात विधानसभा परिसर में स्पीकर शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

भयानी राज्य विधानसभा में जूनागढ़ के विसावडर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि विधायक भयानी ने गांधीनगर में सुबह गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपा। सोशल मीडिया पर जारी उनके इस्तीफे की प्रति के मुताबिक भयानी ने कहा कि वह विधायक पद से इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस फैसले के पीछे किसी कारण का उल्लेख नहीं किया।

गुजरात विधानसभा के सचिव डी एम पटेल ने कहा, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष ने भयानी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’’ भयानी पिछले साल विधानसभा चुनाव में चुने गए आम आदमी पार्टी (आप) के पांच विधायकों में से एक थे। इस चुनाव में 182 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 156 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया था। यह पहली बार था जब आप ने इस विधानसभा चुनाव में कोई सीट हासिल की थी।

टॅग्स :Aam Aadmi PartyगुजरातGujaratBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए