लाइव न्यूज़ :

गुजरातः वडोदरा में 43 मगरमच्छ पकड़े, अब 22 लाख आबादी पर महामारी का खतरा!

By महेश खरे | Updated: August 4, 2019 11:42 IST

मौसम विभाग के अनुसार अभी 5 दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना है. गुजरात की अधिकांश नदियां उफन रही हैं

Open in App
ठळक मुद्देबरसात रुकने पर सफाई कार्य शुरू हुआ लेकिन फिर से बारिश शुरू हो जाने से काम रोक देना पड़ा. वडोदरा के बाद अब राजकोट और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश हो रही है.

चार दिन से बाढ़ जैसे हालातों को झेल रही वडोदरा की 22 लाख आबादी को अब महामारी का खतरा उत्पन्न हो गया है. शहर की कई कॉलोनियों में अभी भी पानी भरा है.अब तक वन विभाग के कर्मचारियों ने 43 मगरमच्छों को पकड़ लिया है. 50 हजार वाहन पानी में डूबने के कारण खराब हो गए हैं. जगह-जगह कचरा सड़ने से वडोदरा में महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है. बरसात रुकने पर सफाई कार्य शुरू हुआ लेकिन फिर से बारिश शुरू हो जाने से काम रोक देना पड़ा.

मौसम विभाग के अनुसार अभी 5 दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना है. गुजरात की अधिकांश नदियां उफन रही हैं. वडोदरा के बाद अब राजकोट और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश हो रही है. राजकोट में 8 घंटों में 8 इंच बरसात हुई है. सूरत, नवसारी, वलसाड, मेहसाना, सुरेंद्रनगर में भारी वर्षा हुई है.

सूरत के ओलपाड में 11 इंच पानी गिरा. नवसारी के 24 गांव में अलर्ट नवसारी के केलिया डेम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. डांग जिला के कैचमेंट एरिया में पानी पड़ने से अंबिका नदी में पानी ने 24 फुट के स्तर को छू लिया है. प्रशासन ने 24 गांवों को भी अलर्ट कर दिया गया है. बेगडि़या खाड़ी में उफान से गणदेवी के 60 परिवारों के 200 लोग फंस गए हैं.

7 हजार सुरिक्षत स्थानों पर गुजरात की नदियां उफान पर हो जाने के कारण गुजरात के 281 तालुकाओं के 7000 लोगों को सुरिक्षत स्थानों पर ले जाया गया है. अकेले वडोदरा में पानी में फंसे 1100 लोगों को बचाया गया. मधुबन डेम के आठ गेट खोले गए.

टॅग्स :गुजरातबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील