लाइव न्यूज़ :

गुजरात : कैडिला फार्मा के तीन कर्मचारियों की कोरोना से मौत, अहमदाबाद में अब तक 645 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 23, 2020 13:15 IST

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से बुरी तरह प्रभावित अहमदाबाद जिले में अब तक संक्रमण के 9,274 मामले सामने आए हैं और 645 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे कैडिला में अब तक 26 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैंदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,25,101 पर पहुंच गए.

अहमदाबाद के पास ढोलका में दवा कंपनी कैडिला फार्मास्यूटिकल्स के कारखाने के तीन कर्मचारियों की कोराना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि मृतक कंपनी के उत्पादन एवं पैकेजिंग विभाग के कर्मचारी थे। इस महीने की शुरुआत में फार्मा कंपनी की ढोलका स्थित उत्पादन इकाई के कम से कम 26 कर्मचारी घातक वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

प्रवक्ता ने कहा, “कंपनी कोविड-19 के चलते अपने तीन कर्मचारियों की जान जाने से दुखी है।” उन्होंने कहा कि एक मृत कर्मचारी को हाल ही में 20 अन्य लोगों के साथ घर में पृथक रखा गया था जबकि दो अन्य का सोला सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने अपना स्वयं का पृथक-वास केंद्र स्थापित किया था और अन्य पृथक-वास केंद्रों में रह रहे कर्मचारियों को इस केंद्र में आकर रहने का विकल्प दिया था। 

देश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 6,654 नए मामले

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 6,654 नए मामले सामने आए जिसके साथ शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,25,101 पर पहुंच गए। इस अवधि में 137 मरीजों की मौत हुई और मृतक संख्या बढ़कर 3,720 हो गई। लगातार दूसरे दिन इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक फिलहाल देशभर में कुल 69,597 संक्रमितों का इलाज चल रहा है, 51,783 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक करीब 41.39 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।’’ संक्रमण के कुल 1,25,101 मामलों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

अब तक संक्रमण से देश में कुल 3,720 मरीजों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 1,517 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में, 802 मरीजों की मौत गुजरात में हुई है। मध्य प्रदेश में यह संख्या 272 है, पश्चिम बंगाल में 265 और दिल्ली में संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 208 है। राजस्थान में संक्रमण के कारण 153 लोगों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 152 की, तमिलनाडु में 98 की और आंध्र प्रदेश में 55 लोगों की मौत हुई। कोविड-19 के कारण तेलंगाना में मृतक संख्या 45, कर्नाटक में 41 और पंजाब में 39 पहुंच गई है। 

जम्मू-कश्मीर में 20 लोगों की, हरियाणा में 16 की, बिहार में 11 की, ओडिशा में सात की, केरल तथा असम में चार-चार लोगों की मौत हुई। झारखंड, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में संक्रमण से तीन-तीन लोगों की मौत हुई और मेघालय तथा उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक संक्रमण से मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। देश में संक्रमण के सर्वाधिक 44,582 मामले महाराष्ट्र में, तमिलनाडु में 14,753, गुजरात में 13,268 और दिल्ली में 12,319 मामले हैं। 

राजस्थान में संक्रमण के 6,494 मामले, मध्य प्रदेश में 6,170 मामले, उत्तर प्रदेश में 5,735 मामले हैं। पश्चिम बंगाल में 3,332 मामले, आंध्र प्रदेश में 2,709 मामले और बिहार में 2,177 मामले हैं। पंजाब में संक्रमितों की संख्या 2,029, तेलंगाना में 1,761, कर्नाटक में 1,743, जम्मू-कश्मीर में 1,489 और ओडिशा में यह संख्या 1,189 है। हरियाणा में कोविड-19 के 1,067 मामले, केरल में 732 मामले, झारखंड में 308 मामले और असम में 259 मामले अब तक सामने आए हैं। चंडीगढ़ में 218, त्रिपुरा में 175 और छतीसगढ़ में संक्रमण के 172 मामले हैं। हिमाचल प्रदेश में संक्रमण के 168 मामले, उत्तराखंड में 153 मामले, गोवा में 54 मामले, लद्दाख में 44 मामले, अंडमान-निकोबार में 33 मामले सामने आए हैं। मणिपुर और पुडुचेरी में कोविड-19 के रोगियों की कुल संख्या 26-26, मेघालय में 14, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश तथा दादरा-नागर हवेली में एक-एक मामला सामने आया है। मंत्रालय ने कहा कि उसके आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है। भाषा भाषा मानसी शोभना शोभना

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियागुजरातकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील