लाइव न्यूज़ :

गुजरात : 2002 गोधरा ट्रेन आगजनी कांड के दोषी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

By भाषा | Updated: November 27, 2021 15:24 IST

Open in App

वडोदरा, 27 नवंबर गोधरा में 2002 में ट्रेन की बोगी में आग लगाने के मामले में दोषी की वडोदरा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस आशय की शनिवार को जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि दोषी वडोदरा के केन्द्रीय कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहा था।

सहायक पुलिस आयुक्त ए. वी. राजगोर ने बताया कि बिलाल इस्माइल अब्दुल माजिद ऊर्फ हाजी बिलाल (61) की शुक्रवार को पुरानी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। उसका वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

उन्होंने बताया कि बिलाल पिछले तीन-चार साल से अस्वस्थ था और उसकी सेहत बिगड़ने पर 22 नवंबर को उसे जेल से अस्पताल ले जाया गया था।

गोधरा में 27 फरवरी, 2002 को साबरमती एक्सप्रेस के कोच एस6 को जला देने के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 11 दोषियों में से बिलाल भी एक था। ट्रेन के इस डिब्बे में आयोध्या की यात्रा करने वाले कार सेवक सवार थे। इस आगजनी में 59 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद गुजरात दंगों की आग में जल उठा था, और इन दंगों में 1,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

बिलाल और 10 अन्य लोगों को 2011 में एसआईटी अदालत ने सबसे पहले मौत की सजा सुनाई थी। लेकिन, अक्टूबर 2017 में गुजरात उच्च न्यायालय ने मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर