लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अरुणाचल प्रदेश के 16 परिवीक्षाधीन पुलिस उपाधीक्षकों ने आरआरयू में प्रशिक्षण पूरा किया

By भाषा | Updated: September 24, 2021 22:34 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 सितंबर अरुणाचल प्रदेश पुलिस के 16 परिवीक्षाधीन उपाधीक्षकों को 13 से 24 सितंबर के बीच राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) में प्रशिक्षण दिया गया और शुक्रवार को समापन सत्र में पूर्वोत्तर राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने डिजिटल तरीके से हिस्सा लिया।

आरआरयू की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण में साइबर सुरक्षा और अपराध जांच, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, फोरेंसिक, सीसीटीवी ऑडिटिंग, चीनी भाषा को शामिल किया गया है।

इसमें कहा गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शामिल किए गए अन्य प्रमुख क्षेत्रों में आग्नेयास्त्र मामलों की जांच, बैलिस्टिक परीक्षा, फिंगरप्रिंट और अन्य छाप-संबंधी साक्ष्य, डीएनए प्रोफाइलिंग, गंभीर धोखाधड़ी की जांच, वीडियो और छवि प्रमाणीकरण, फोरेंसिक विष-विज्ञान, एनडीपीएस मामलों की जांच, डार्क वेब और इंटरनेट बैंकिंग धोखाधड़ी की शुरुआती जानकारी शामिल थी।

खांडू ने ट्वीट किया, “आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 2020 बैच के अरुणाचल पुलिस के 16 डीएसपी के साथ बातचीत की, जो भारत के एक अग्रणी पुलिस विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अरुणाचल को इन प्रशिक्षित अधिकारियों से बहुत लाभ होगा जब वे वापस आएंगे और ज्ञान को जमीनस्तर पर इस्तेमाल करेंगे।”

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय को केंद्र द्वारा ‘राष्ट्रीय महत्व का संस्थान’ घोषित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?