लाइव न्यूज़ :

गुजरात : 16,000 गांवों, पांच शहरों में 100 फीसदी आबादी को टीका की पहली खुराक मिली

By भाषा | Updated: November 10, 2021 15:06 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 नवंबर गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बुधवार को बताया कि राज्य के 16,000 से अधिक गांव और पांच नगर निगम की 100 फीसदी पात्र आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगायी जा चुकी है।

गांधीनगर में पत्रकारों से बातचीत में पटेल ने कहा कि भावनगर, गांधीनगर, सूरत, जूनागढ़ और राजकोट में सभी पात्र लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगायी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा करीब 18,500 गांवों में से 16,109 गांवों के निवासियों को अभी तक टीके की पहली खुराक लगायी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जूनागढ़, अहमदाबाद, तापी और महिसागर में भी 100 फीसदी लोगों को टीके की पहली खुराक लगायी जा चुकी है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में करीब 4.93 करोड़ वयस्क नागरिक हैं जिन्हें कोविड का टीका लग सकता है।

मंत्री ने कहा कि करीब 4.50 करोड़ लोगों ने टीके की पहली खुराक लगवा ली है और 2.71 करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण (दोनों खुराक) हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो