लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कांग्रेस छोड़कर भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने वाले चार विधायकों ने ली शपथ

By भाषा | Updated: May 28, 2019 16:22 IST

कांग्रेस छोड़ने वाले चार विधायक हाल ही में हुए उपचुनावों में भाजपा की टिकट पर जीतकर पुन: निर्वाचित हो गए हैं। विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने सभी चार विधायकों को मंगलवार को शपथ दिलाई। विधायक जवाहर चावड़ा, पुरुषोत्तम साबरिया, राघवजी पटेल और आशा पटेल क्रमश: माणावदर, ध्रांगध्रा, जामनगर (ग्रामीण) और ऊंझा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत गए।

Open in App
ठळक मुद्देइन सीटों पर उपचुनाव 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ हुए थे जिनके नतीजे 23 मई को घोषित किए गए।कांग्रेस के अब 71 विधायक हैं। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 99 सीटें और कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं। 

गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर 104 पर पहुंच गई है।

कांग्रेस छोड़ने वाले चार विधायक हाल ही में हुए उपचुनावों में भाजपा की टिकट पर जीतकर पुन: निर्वाचित हो गए हैं। विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने सभी चार विधायकों को मंगलवार को शपथ दिलाई। विधायक जवाहर चावड़ा, पुरुषोत्तम साबरिया, राघवजी पटेल और आशा पटेल क्रमश: माणावदर, ध्रांगध्रा, जामनगर (ग्रामीण) और ऊंझा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत गए।

इन सीटों पर उपचुनाव 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ हुए थे जिनके नतीजे 23 मई को घोषित किए गए। विधायकों ने मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू वघानी, मंत्री भूपेंद्रसिंह चूडासमा और प्रदीपसिंह जडेजा की मौजूदगी में विधानसभा में अध्यक्ष के चेम्बर में शपथ ली।

भाजपा के अब सदन में 104 सदस्य हैं। चावड़ा, आशा पटेल और साबरिया ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ दी थी जबकि राघवजी पटेल अगस्त 2017 में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता अहमद पटेल के खिलाफ मतदान करने के बाद दो साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

राघवजी पटेल दिसंबर 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के वल्लभ धारविया से हार गए थे। धारविया के भाजपा में शामिल होने के बाद जामनगर (ग्रामीण) सीट खाली हो गई थी। कांग्रेस के अब 71 विधायक हैं। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 99 सीटें और कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं। 

टॅग्स :गुजरातविजय रुपानीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह