लाइव न्यूज़ :

नए साल में GST से जुड़े नियमों में बदलाव, ओला-उबर से ऑटो रिक्शा बुकिंग सहित और क्या हो जाएगा महंगा, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: December 29, 2021 09:05 IST

1 जनवरी, 2022 से जीएसटी से जुड़े कुछ नियम बदलने जा रहे हैं। इससे कुछ चीजें महंगी हो जाएंगी। वहीं, जीएसटी चोरी या धांधली को रोकने के लिए भी कुछ नए नियम लागू होंगे।

Open in App

नई दिल्ली: नए साल 2022 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। इसका असर आपकी जेब पर भी नजर आएगा और कुछ चीजें महंगी हो जाएंगी। खासकर टैक्स का बोझ ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर जाएगा। वहीं कई उपभोक्ता सामान जैसे जूते, कपड़े और कपड़ा आदि खरीदना अधिक महंगा हो जाएगा।

कपड़े, जूते हो जाएंगे महंगे

नए साल से कपड़े, जूते जैसे सामान और अधिक महंगे होने जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने ऐसी वस्तुओं पर जीएसटी को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12% कर दिया है। सरकार ने 1000 रुपये प्रति पीस तक के परिधान पर जीएसटी दर 5% से बढ़ाकर 12% किया है। बुने हुए कपड़े, सिंथेटिक यार्न, कंबल, टेंट के साथ-साथ टेबल क्लॉथ जैसे सामान पर भी जीएसटी दरें 5% से बढ़ाकर 12% कर दी गई हैं। ऐसे ही फुटवियर (प्रति जोड़ी 1000 रुपये तक) पर जीएसटी दर 5% से बढ़ाकर 12% की गई है।

ओला-उबर से ऑटो रिक्शा बुकिंग होगा महंगा

नए साल में ओला और उबर जैसे ऐप के जरिए बुक की गई ऑटो रिक्शा की सवारी और महंगी होने वाली है। 1 जनवरी से ऑटो बुकिंग पर 5% जीएसटी लगेगा। पहले इस पर छूट प्राप्त थी। हालांकि, अगर आप गलियों से, सड़कों से ऑफलाइन तरीके से ऑटो बुक करते हैं तो वह जीएटी के दायरे में नहीं आएगा।

जोमैटो, स्विगी जैसी कंपनियां डिलीवरी पर देंगी जीएसटी

1 जनवरी से फूड डिलीवरी ऐप को अपने द्वारा की गई डिलीवरी पर 5 प्रतिशत जीएसटी जमा कराना होगा। वैसे इससे उपभोक्ता पर कोई अतिरिक्त कर का बोझ नहीं पड़ेगा। दरअसल रेस्तरां पहले से ऐसे ऑर्डर पर जीएसटी देते रहे हैं। अब रेस्तरां की जगह ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियां हर डिलीवरी पर 5 प्रतिशत जीएसटी सरकार को देंगी। 

जीएसटी से जुड़े बदले कुछ और नियम

वहीं, कुछ और बदलाव भी नियमों में हो रहे हैं। सरकार के अनुसार ये नियम जीएसटी चोरी या धांधली को रोकने और पारदर्श‍िता बढ़ाने के लिए लाए जा रहे हैं। इसमें एक अहम बदलाव यह है कि जनवरी से किसी भी कारोबारी के प्रतिष्‍ठान पर जीएसटी अध‍िकारी बिना किसी पूर्व नोटिस के बकाया के रिकवरी के लिए पहुंच सकते हैं। साथ ही रिफंड क्‍लेम के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है।

टॅग्स :जीएसटीओलाउबर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

भारत7 फरवरी को पूरे देश में ओला, उबर, रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल, शोषण और न्यूनतम बेस किराए की कमी के खिलाफ 'ऑल-इंडिया ब्रेकडाउन' का ऐलान

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप