लाइव न्यूज़ :

जीएसटी बैठक : गोवा और तमिलनाडु के मंत्रियों के बीच टकराव

By भाषा | Updated: May 30, 2021 22:12 IST

Open in App

पणजी, 30 मई गोवा के परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो ने कहा है कि वह और तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानीवेल त्यागराजन 28 मई को हुई माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 43वीं बैठक के दौरान राज्यों को मुआवजे के मुद्दे पर भिड़ गए थे।

गोवा के मंत्री ने तमिलनाडु के वित्त मंत्री से इस मामले में माफी मांगने को कहा है।

गोडिन्हो ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान उन्होंने गोवा जैसे छोटे राज्यों को मुआवजा उपकर के मामले में प्राथमिकता देने के लिए कहा था। इस प्रस्ताव का तमिलनाडु के वित्त मंत्री ने विरोध किया, जिसको लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गयी।

गोडिन्हो ने कहा, " त्यागराजन को गोवा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।" त्यागराजन ने अपने टि्वटर अकाउंट पर एक वक्तव्य जारी कर कहा कि उन्हें माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उन्होंने गोवा के लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।

तमिलनाडु के मंत्री ने बैठक में गोडिन्हो के व्यवहार को लेकर उनकी आलोचना करते हुए कहा कि कोविड संबंधी दवाइयों और टीकों पर पांच प्रतिशत जीएसटी हटाने के प्रस्ताव का गोवा के मंत्री ने विरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो