लाइव न्यूज़ :

GST collections: जुलाई में जीएसटी संग्रह में 28 प्रतिशत का आया उछाल, 1.49 लाख करोड़ का हुआ कलेक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2022 13:24 IST

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से इस साल जुलाई में मासिक कर संग्रह दूसरे स्थान रहा। इससे पहले अप्रैल 2022 में संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से यह दूसरा सबसे बड़ा राजस्व हैअप्रैल 2022 में संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था

नयी दिल्लीः आर्थिक सुधार और कर चोरी को रोकने के लिए किए गए उपायों के कारण जुलाई में जीएसटी संग्रह 28 प्रतिशत बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपये हो गया। सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई 2021 में 1,16,393 करोड़ रुपये था। 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से यह दूसरा सबसे बड़ा राजस्व है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से इस साल जुलाई में मासिक कर संग्रह दूसरे स्थान रहा। इससे पहले अप्रैल 2022 में संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। जून 2022 में कुल जीएसटी संग्रह 1.44 लाख करोड़ रुपये था। लगातार पांच महीनों से, मासिक जीएसटी राजस्व 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है, जो हर महीने लगातार वृद्धि दर्शाता है।

जुलाई के लिए, CGST रेवेन्यू 25,751 करोड़ रुपये, SGST रेवेन्यू 32,807 करोड़ रुपये, IGST 79,518 करोड़ रुपये और GST कंपेंनसेशन सेस 10,920 करोड़ रुपये रहा। सरकार ने IGST से 32,365 करोड़ रुपये CGST और 26,774 करोड़ रुपये SGST में तय किए।

समीक्षाधीन अवधि में वस्तुओं के आयात से राजस्व में 48 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक था।  इकोनॉमिक रिकवरी का जीएसटी राजस्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जून 2022 के महीने में 7.45 करोड़ ई-वे बिल जेनरेट हुए, जो मई 2022 के 7.36 करोड़ से अधिक है।

टॅग्स :जीएसटीFinance Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBudget 2026: वित्त मंत्री ने लोकसभा में 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट पेश की

कारोबारवृद्धि का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं युवा तक पहुंचे?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, वीडियो

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे