लाइव न्यूज़ :

मुंबई लोकल: चलती ट्रेन में ड्रग्स लेता नजर आया समूह, ग्रुप में महिला भी शामिल, मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने एक्शन लेने की कही बात

By आजाद खान | Updated: September 4, 2023 09:55 IST

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने ट्वीट कर कहा है कि ''आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है।''

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई लोकल ट्रेन में एक ग्रुप को ड्रग्स लेते हुए देखा गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के सामने आने के बाद मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने एक्शन लेने की बात कही है।

मुंबई: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक ग्रुप द्वारा मुंबई लोकल ट्रेन में ड्रग्स लेते हुए देखा गया है। इस वीडियो को 1 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड किया गया है। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने दावा किया है कि ग्रुप के पास कई तरह के ड्रग्स मौजूद थे। 

यही नहीं यूजर ने उनके ट्रेन से उतरने का टाइम भी बताया और कहा कि वे देर रात नालासोपारा में उतरे थे। वीडियो के वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है और इस ग्रुप के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस क्लिप में यह देखने को मिला है कि एक युवक चलती ट्रेन में ड्रग्स का सेवन कर रहा है। यही नहीं उसके साथ कुछ और लोग भी हैं जो उसे ड्रग्स लेने में उसकी मदद कर रहे है। क्लिप में यह दावा किया गया है कि इन युवकों के साथ एक महिला भी है। 

वीडियो शेयर करने वाले ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि लोकल ट्रेन में ड्रग्स ले रहे हैं। इनके साथ छह लड़के हैं और एक लड़की भी है। यूजर ने आगे लिखा है कि ये सभी नालासोपारा स्टेशन पर 1 सितंबर 2023 को 1 बज कर 25 मिनट पर उतरे थे। 

मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने ट्वीट कर एक्शन लेने की बात कही

ऐसे में घटना के सामने आने के बाद मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने एक ट्वीट भी किया है और लिखा है कि ''आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है।'' उधर वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स भी किया है और लिखा है कि "यह नया सामान्य प्रतीत होता है क्योंकि हमारा कानून ऐसे सभी मामलों को बहुत उदारता से देखता है।"

एक और यूजर ने लिखा है कि "यह रूटीन है। अगर आप @grpmumbai के सामने किसी मेल/एक्सप्रेस में यात्रा करते हैं तो वे चलती ट्रेन में सिगरेट और गुटखा बेचते हैं। इसके बाद केवल यही होगा कि आप मुसीबत में पड़ सकते हैं, इसलिए सुरक्षित रहें और सतर्क। आपका साहस सराहनीय है।"

टॅग्स :भारतमुंबईRailwaysवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर