लाइव न्यूज़ :

भारतीय अधिकारियों का समूह काबुल हवाईअड्डे पर बचाव अभियान में कर रहा समन्वय

By भाषा | Updated: August 22, 2021 19:46 IST

Open in App

भारतीय अधिकारियों का एक छोटा समूह अफगानिस्तान के काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अव्यवस्था और चुनौतीपूर्ण हालात के बीच लोगों को भारत पहुंचाने के अभियान में समन्वय कर रहा है। सूत्रों ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहु-एजेंसी समूह हवाई अड्डे पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे अमेरिकी अधिकारियों के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। अफगानिस्तान की राजधानी में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत ने मंगलवार तक भारतीय वायुसेना के दो सी-17 परिवहन विमानों में भारतीय दूत और काबुल में अपने दूतावास के अन्य कर्मचारियों सहित 200 लोगों को निकाला। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि काबुल हवाई अड्डे पर बहु-एजेंसी टीम को कब तैनात किया गया था। पिछले सोमवार को विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को वापस लाने के अभियान का समन्वय करने और संबंधित मामलों से निपटने के लिए एक विशेष अफगानिस्तान सेल का गठन किया था। सूत्रों ने कहा कि विशेष सेल को 2,000 से अधिक फोन कॉल मिले और इसके संचालन के पहले पांच दिनों के दौरान व्हाट्सऐप पर 6,000 से अधिक प्रश्नों का उत्तर दिया गया। इस अवधि के दौरान 1,200 से अधिक ई-मेल का जवाब दिया गया। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल में खराब होती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर भारत तीन उड़ानों के जरिए दो अफगान सांसदों समेत 392 लोगों को रविवार को देश वापस ले आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व'पाकिस्तान की ओर से….अफगानिस्तान की संप्रभुता पर खुला हमला': काबुल हवाई हमलों पर भारत का कड़ा रुख

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील