लाइव न्यूज़ :

तकनीकि गड़बड़ी के चलते DGCA ने इंडिगो और गोएयर के 11 विमानों के परिचालन पर लगाई रोक

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 12, 2018 23:39 IST

डीजीसीए ने ऐसे इंडिगो एयरलाइंस के आठ जबकि 3 गोएयर के विमानों के परिचालन पर रोक लगाई है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 मार्च। विमानों में आ रही तकनीकि गड़बड़ी के चलते नागरिक विमानन महानिदेशालय ने बड़ा फैसले लेते हुए एक खास किस्म के इंजन वाले करीब 11 विमानों के परिचालन को एहतियान रोक दिया है। डीजीसीए ने जिन विमानों पर रोक लगाई है वे ए-320 नियो विमान बताए जा रहे हैं। इन विमानों में प्रैट एंड विटनी (पीडब्ल्यू) इंजन लगा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीजीसीए ने ऐसे इंडिगो एयरलाइंस के आठ जबकि 3 गोएयर के विमानों के परिचालन पर रोक लगाई है। इस मामले में डीजीसीए से एक बयान जारी कर कहा गया है कि सुरक्षा कारणों के चलते ऐसे सभी ए-320 नियो विमानों का परिचालन तत्काल प्रभाव से रोका दिया गया है, जिनमें 450 से ज्यादा ईएसएन क्षमता वाले पीडब्ल्यू-1100 इंजन लगे हैं।

इसके अलावा डीजीसीए ने इंडिगो और गोएयर के विमानों के परिचालन में रोक के साथ ही दोनों एयरलाइंस कंपनियों को कहा है कि अगर उनके स्टॉक में और भी पीडब्ल्यू-1100 इंजन हैं, तो किसी भी सूरत में उनका उपयोग नहीं किया जाए।

बता दें कि कुछ समय पहले इंडिगो एयर लाइंस का एक ए-320 नियो विमान का एक इंजन बीच यात्रा में उड़ान के दौरान ही फेल हो गया था और विमान की अहमदाबाद में आपात लैंडिंग करवानी पड़ी थी। हांलाकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि डीजीसीए द्वारा इन विमानों पर लगाई गई रोक कब तक हटेगी और इन विमानों को कब तक दुरुस्त कर लिया जाएगा। 

टॅग्स :इंडिगोएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में देख यात्रियों ने लगाए 'चोर' के नारे, टीएमसी नेता ने लिया कड़ा एक्शन

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार