लाइव न्यूज़ :

एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण, ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहर

By भाषा | Updated: December 31, 2020 12:25 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 30 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बृहस्पतिवार को प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ गया और एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा।

प्रदूषण सूचकांक ऐप ‘समीर’ के अनुसार बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 358 दर्ज किया गया, जो बुधवार को 293 था। गाजियाबाद में 318, दिल्ली में एक्यूआई 332, नोएडा में 272, बागपत में 282, बुलंदशहर में 387, हापुड़ में 114, फरीदाबाद में 330, गुरुग्राम में 306, आगरा में 288,बल्लभ गढ़ में 164, भिवानी में 341, मेरठ में 332 एक्यूआई दर्ज किया गया।

ऐप के अनुसार, बुधवार को गाजियाबाद में 291, दिल्ली में 276, नोएडा में 272, बागपत में 242, बुलंदशहर में 283, हापुड़ में 114, फरीदाबाद में 276, गुरुग्राम में 221, आगरा में 283, बल्लभ गढ़ में 184, भिवानी में 130 और मेरठ में 254 एक्यूआई दर्ज किया गया था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘सामान्य’ 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील