लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा: शादी समारोह के दौरान डीजे में फैला करंट, एक की मौत

By भाषा | Updated: December 12, 2020 15:02 IST

Open in App

ग्रेटर नोएडा (उप्र), 12 दिसंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना दनकौर क्षेत्र के मकनपुर खादर गांव में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह के दौराज बज रहा डीजे हाई टेंशन तार से छू गया। इससे डीजे में करंट दौड़ गया और उस पर नाच रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में एक किशोर की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि मकनपुर गांव निवासी सुरेश ठाकुर की बेटी की शुक्रवार को शादी थी जिसकी बारात फरीदाबाद से आई थी।

उन्होंने बताया कि बारात में आए डीजे की ऊंचाई अधिक थी। रात के समय बारात की चढ़त के दौरान बाराती डीजे पर नाच रहे थे। तभी अचानक गांव में जा रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से डीजे टच हो गया। इससे डीजे में करंट दौड़ गया। उन्होंने बताया कि करंट की चपेट में आए पंकज की मौत हो गई, जबकि पवन, संदीप सहित तीन लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?