लाइव न्यूज़ :

बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार, बनाएंगे नया बिहार: राहुल

By भाषा | Updated: November 5, 2020 18:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान थमने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनेगी और यह सरकार नये बिहार का निर्माण करेगी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हो जाओ तैयार, अब महागठबंधन सरकार, आप तक पहुंचाएगी रोज़गार। किसान का क़र्ज़ माफ़, बिजली बिल हाफ़। बेटियों को मुफ़्त शिक्षा और इन्साफ़, सब वर्गों की तरक्क़ी से बाधाएं साफ़। उद्योग-व्यापार लगाएंगे, नया बिहार बनाएंगे।’’

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के लिए प्रचार अभियान बृहस्पतिवार शाम थम गया। अंतिम चरण का मतदान सात नवंबर को होगा।

उधर, राहुल गांधी ने बिहार के भागलपुर जिले में हुई नौका दुर्घटना पर दुख भी जताया और पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद का प्रयास करें।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भागलपुर में हुई नाव दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं। स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा है कि लापता यात्रियों की जल्द खोज व इलाज हो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि सहायता का हरसंभव प्रयास करें।’’

गौरतलब है कि जिले के गोपालपुर थाना के तिनटंगा दियारा में बृहस्पतिवार सुबह एक देशी नौका के असंतुलित होकर मरगंग नदी में डूब गई, जिससे उसपर सवार एक महिला की मौत हो गयी जबकि सात अन्य अभी भी लापता हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए