लाइव न्यूज़ :

गुजरात में पेपर लीक, पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा रद्द, लाखों अभ्यर्थियों को आज देनी थी परीक्षा

By विनीत कुमार | Updated: January 29, 2023 10:16 IST

गुजरात पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। परीक्षा आज होनी थी। हालांकि, पेपर लीक की बात सामने आने के बाद इसे रद्द करने का फैसला लिया गया। नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

Open in App

GPSSB गुजरात जूनियर क्लर्क परीक्षा 2022: गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड ने बताया है कि 29 जनवरी को होने वाले जूनियर क्लर्क (प्रशासन / लेखा) परीक्षा को पेपर लीक के कारण स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा आज राज्य के विभिन्न जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होनी थी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर उसके पास से प्रश्नपत्र की एक प्रति बरामद की गई है। GPSS की वेबसाइट gpss.gujarat.gov.in पर इस संबंध में सूचना देते हुए कहा गया है कि उम्मीदवारों के व्यापक हित में परीक्षा स्थगित कर दी गई है और जल्द ही एक नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

बोर्ड ने बताया है कि मामले की आगे की पुलिस जांच चल रही है। यह परीक्षा गुजरात में एक मेगा भर्ती अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य 1,100 से अधिक पदों को भरना है। पेपर रद्द होने की वजह से कुल 10 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देनें से वंचित हो गए हैं। 

वहीं, इस पूरे मामले पर गुजरात एटीएस के एसपी सुनील जोशी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'गुजरात एटीएस पिछले पेपर लीक की घटनाओं से जुड़े लोगों पर लगातार नजर रख रही थी। वडोदरा से 15 आरोपियों को प्रश्नपत्रों के साथ गिरफ्तार किया गया है। सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।'

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए