लाइव न्यूज़ :

सरकार ने 106 बेसिक प्रशिक्षक विमान समेत 8722 करोड़ रुपये की सैन्य खरीद को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 12, 2020 01:14 IST

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि डीएसी ने उन प्रस्तावों को भी स्वीकृतियां प्रदान कीं जिनसे एके-203 राइफलों और मानवरहित वायु यान (यूएवी) के उन्नत संस्करण की खरीद की प्रक्रिया तेज हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्रालय ने 8,722 करोड़ रुपये मूल्य की सैन्य खरीद को मंजूरी प्रदान की।रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने खरीद प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को वायु सेना के लिए 106 बेसिक प्रशिक्षक विमान समेत 8,722 करोड़ रुपये मूल्य की सैन्य खरीद को मंजूरी प्रदान की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एचटीटी-40 नाम के बेसिक प्रशिक्षक विमान सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से खरीदे जाएंगे।

रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने खरीद प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। डीएसी की बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि डीएसी ने उन प्रस्तावों को भी स्वीकृतियां प्रदान कीं जिनसे एके-203 राइफलों और मानवरहित वायु यान (यूएवी) के उन्नत संस्करण की खरीद की प्रक्रिया तेज हो सकती है।

बयान में कहा गया कि डीएसी ने सुपर रैपिड गन माउंट (एसआरजीएम) के उन्नत संस्करण की खरीद को भी मंजूरी प्रदान की जो भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक के युद्धपोतों पर मुख्य तोप की तरह फिट होती है। इसमें कहा गया, ‘‘खरीदे जा रहे हथियार में 70 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री होगी।’’

टॅग्स :राजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत