लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के राज्यपाल ने कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक ली

By भाषा | Updated: April 15, 2021 15:29 IST

Open in App

बेंगलुरु, 15 अप्रैल कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने बृहस्पतिवार को यहां कोरोना वायरस रोधी टीके की दूसरी खुराक लगवाई।

राज भवन द्वारा जारी किये गए संदेश के मुताबिक, केसी सामान्य अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी आर वेंकटसहाय की निगरानी में नर्स वेधा ने राज्यपाल को कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक लगाई।

राज्यपाल ने टीके की पहली खुराक दो मार्च को ली थी।

बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए वजुभाई वाला ने लोगों से खुद को कोरोना वायरस से बचाने के लिये ऐहतियाती उपाय के तौर पर टीके लगवाने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, “भारत को कोविड मुक्त बनाने के लिये 45 साल से ज्यादा उम्र के प्रत्येक व्यक्ति को अनिवार्य रूप से टीका लगवाना चाहिए।”

राज्यपाल ने लोगों से राज्य सरकार द्वारा लागू हाथों को धोना, , मास्क लगाने और सामाजिक दूरी कायम रखने जैसे नियम और निर्देशों का पालन करने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने कोविड के खिलाफ जंग में वैज्ञानिकों और चिकित्सा समुदाय के लोगों के योगदान की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए