लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने शिवसेना से पूछा, क्या आप सरकार बना सकते हैं?  

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 10, 2019 20:28 IST

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनावों में 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। देवेंद्र फड़नवीस को 31 अक्टूबर को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को सबसे बड़ी दूसरी पार्टी होने की वजह से सरकार बनान के लिए कहा है।  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि हम सरकार नहीं बनाएंगे।

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी खींचतान के बीच रविवार (10 नवंबर) देर शाम राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को सबसे बड़ी दूसरी पार्टी होने की वजह से सरकार बनान के लिए कहा है।  समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सरकार बनाने के लिए शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे से पूछा कि क्या आपकी पार्टी सरकार बना सकती है?

इससे पहले देवेंद्र फड़नवीस ने रविवार को राज्यपाल से मुलाकात की, जिसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि हम सरकार नहीं बनाएंगे। उनका कहना था कि हमारे पास नंबर नहीं, हम नहीं बना सकते सरकार महाराष्ट्र चुनावों में सहयोगी शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है। अगर शिवसेना कांग्रेस और राकांपा के समर्थन से महाराष्ट्र में सरकार बनाना चाहती है तो उसे शुभकामनाएं।आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनावों में 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। देवेंद्र फड़नवीस को 31 अक्टूबर को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। वहीं, राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। इसके अलावा राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिये 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है। 

मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच खींचतान अब खत्म हो गई है। शिवसेना सीएम पद के लिए 50:50 का फार्मूला चाहती थी, लेकिन बीजेपी इस पर तैयार नहीं हुई। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए