लाइव न्यूज़ :

सरकार ने ब्रिटेन से आने वालों पर अतिरिक्त पाबंदियां लगाने वाला यात्रा परामर्श वापस लिया

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर सरकार ने ब्रिटेन से आने वाले लोगों पर कोविड-19 से जुड़ी अतिरिक्त पाबंदियां लगाने वाला एक यात्रा परामर्श वापस ले लिया है। कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक लगवाने के बाद भारत से ब्रिटेन जाने वाले लोगों के लिए अनिवार्य जांच और पृथक-वास के नियमों को ब्रिटिश सरकार द्वारा स्थगित किये जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 11 अक्टूबर को जारी एक आधिकारिक ज्ञापन में कहा कि उभरते परिदृश्य के आधार पर, यह निर्णय लिया गया है कि संशोधित दिशानिर्देश वापस लिया गया माना जाए और अंतरराष्ट्रीय आगमन पर 17 फरवरी को जारी पूर्व के दिशानिर्देश ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों पर लागू होंगे।

उल्लेखनीय है कि 17 फरवरी से यात्रा नियमों के मुताबिक एयरलाइनों को ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों को विमान में सवार करने से पहले उनकी आरटी-पीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट सुनिश्चित करनी है।

आगमन पर उन्हें भारतीय हवाई अड्डे पर और निकास पर नमूना देने की जरूरत है। रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें पृथक-वास में रहना होगा और उपचार कराना होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनहें सात दिनों के लिए घर पर पृथक रहने की जरूरत होगी और दोबारा जांच करानी होगी।

भारत ने एक अक्टूबर से यह नया नियम लागू किया कि भारत पहुंच रहे ब्रिटिश नागरिकों को चार अक्टूबर से अनिवार्य रूप से 10 दिन पृथक-वास में रहना होगा। भारत ने दोनों देशों के बीच टीका विवाद के बाद यह जवाबी कदम उठाया था।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड टीके को मान्यता तो दे दी थी लेकिन टीके की दोनों खुराक ले चुके भारतीय यात्रियों के लिए 10 दिन के पृथक-वास के प्रावधान को बरकार रखा था, जिसके बाद भारत ने यह घोषणा की थी।

बाद में, ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा था कि ब्रिटेन को भारत की टीका प्रमाणन प्रक्रिया से कुछ समस्या है ना कि कोविशील्ड टीके से।

हालांकि, ब्रिटेन ने पिछले हफ्ते भारत सहित 47 गंतव्यों के लिए कोविड-19 से जुड़ी सख्त यात्रा पाबंदियों को रद्द कर दिया। इसके बाद, भारत ने भी ब्रिटेन से आने वालों की कोविड जांच और पाबंदियां हटा ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील