लाइव न्यूज़ :

सरकार सीईएल का विनिवेश रोके : कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर कांग्रेस ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि "लाभ में चलने वाले" सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) को बिना अनुभव वाली एक निजी कंपनी को बेचकर उसने देश के रणनीतिक हितों से "समझौता" किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि विभिन्न तरीकों से मूल्यांकन करने पर सीईएल 957 करोड़ रुपये से 1,600 करोड़ रुपये के बीच का था लेकिन सरकार ने गाजियाबाद स्थित पीएसयू को नंदल फाइनेंस एंड लीजिंग प्राइवेट लिमिटेड को 210 करोड़ रुपये में बेच दिया।

उन्होंने कहा, “हम मांग करते हैं कि इस बिक्री पर तुरंत रोक लगे... नंदल फाइनेंस के प्रवर्तक नोएडा-गाजियाबाद क्षेत्र में एक निजी विश्वविद्यालय से भी जुड़े हुए हैं और भाजपा नेताओं से उनकी निकटता जगजाहिर है।’’

सरकार ने सीईएल को नंदल फाइनेंस एंड लीजिंग को 210 करोड़ रुपये में बेचने की घोषणा की थी जबकि आरक्षित मूल्य 194 करोड़ रुपये था। एयर इंडिया के बाद यह सरकार की दूसरी रणनीतिक बिक्री थी।

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि सीईएल खरीदने वाली निजी कंपनी में सिर्फ 10 कर्मचारी थे और राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण में एक मामला भी लंबित था। वल्लभ ने कहा कि नंदल फाइनेंस एंड लीजिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 2019-20 में दायर वित्तीय विवरणों के अनुसार, कंपनी में 99.96 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रीमियर फर्निचर एंड इंटीरियर्स प्राइवेट लिमिटेड के पास थी, जिसका सीईएल के कारोबार से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने उपग्रह प्रणाली, हैंड ग्रेनेड के लिए इलेक्ट्रिक जेनरेटर फ्यूज और बुलेट प्रूफ सामग्री का निर्माण करने वाले एक रणनीति पीएसयू को फर्नीचर कंपनी को बेच दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?