लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में आदिवासी की हत्या के मामले में दोषियों को सख्त सजा दे सरकार : मायावती

By भाषा | Updated: August 29, 2021 11:23 IST

Open in App

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक आदिवासी की भीड़ द्वारा की गई हत्या के मामले की आलोचना करते हुए सरकार से दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। बसपा प्रमुख ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश के नीमच जिले में आदिवासी समुदाय के कन्हैयालाल भील की मामूली बात पर की गई पिटाई एवं फिर गाड़ी से बांधकर घसीटे जाने से उसकी मौत हो गई। भीड़ द्वारा की गई हत्या की दिल दहलाने वाली यह घटना अति-निन्दनीय है।'' उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बसपा की मांग है कि सरकार दोषियों को सख्त सजा दे।'' उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के नीमच जिले में आठ लोगों ने 40 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति की पिटाई कर उसे एक वाहन के पीछे रस्सी से बांध कर कुछ दूरी तक घसीटा। बाद में पीड़ित आदिवासी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित की पहचान कन्हैयालाल भील के तौर पर की गई है। यह घटना बृहस्पतिवार सुबह पीड़ित और बाइक पर सवार एक दूधवाले के बीच मामूली सड़क दुर्घटना के बाद हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत