लाइव न्यूज़ :

भगोड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर सरकार गंभीर: राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: April 22, 2018 01:51 IST

यह विधेयक पहली बार 12 मार्च को लोकसभा में लाया गया था लेकिन बजट सत्र के दूसरे चरण में लगातार बने रहे गतिरोध और स्थगन के कारण यह पारित नहीं हो सका।

Open in App

दीव , 21 अप्रैल: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि देश छोड़कर भागने वाले आर्थिक अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के प्रति सरकार गंभीर है और इसके लिए संसद के मानसून सत्र में विधेयक लाया जाएगा। भगोड़े आर्थिक अपराधी अध्यादेश को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लागू करने की मंजूरी देने से पहले यहां हुई बैठक में उन्होंने यह टिप्पणी की। इसमें भगोड़े अपराधियों की संपत्तियों को जब्त करने का प्रावधान है। 

उन्होंने कहा , 'विपक्ष आरोप लगा रहा है कि कोई नीरव ( मोदी ) और ( मेहुल ) चौकसी विदेश भाग गए। संसद में हम जल्द ही भगोड़े आर्थिक अपराधी विधेयक लाएंगे।' सिंह ने कहा कि पहले आर्थिक अपराधी विदेश भाग जाया करते थे और उनकी संपत्तियों को जब्त नहीं किया जाता था लेकिन अब इस विधेयक के तहत उनकी संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा। 

यह विधेयक पहली बार 12 मार्च को लोकसभा में लाया गया था लेकिन बजट सत्र के दूसरे चरण में लगातार बने रहे गतिरोध और स्थगन के कारण यह पारित नहीं हो सका। यह विधेयक सरकार को उन घरेलू संपत्तियों को जब्त करने का अधिकार देता है जिनके बारे में अदालत का मानना है कि वह भगोड़े आर्थिक अपराधियों की हैं। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मेहुल चौकसीनीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए