लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर का नाम गाधीपुरी कर उसका प्राचीन गौरव लौटाये सरकार', भाजपा ने उठाई नाम बदलने की मांग

By भाषा | Updated: March 2, 2020 16:51 IST

उत्तर प्रदेश: प्राचीन काल में महर्षि विश्वामित्र के पिता राजा गाधी की राजधानी गाधीपुरी था जिसक अपना वैभवशाली अतीत रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगाजी के नाम पर नगरी का नाम गाजीपुर कर दिया गया था।योगी आदित्यनाथ सरकार इस माह के अंत में अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे करने जा रही है ।

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने गाजीपुर का प्राचीन गौरव लौटाने के लिए उसका नाम बदलकर गाधीपुरी करने की मांग करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को एक पत्र भेजा है। श्रीवास्तव ने बताया कि प्राचीन काल में महर्षि विश्वामित्र के पिता राजा गाधी की राजधानी गाधीपुरी था जिसक अपना वैभवशाली अतीत रहा है।

उन्होंने कहा कि बाद में मुस्लिम आक्रांता मुहम्मद बिन तुगलक के सिपहसालार गाजी के नाम पर इस नगरी का नाम गाजीपुर कर दिया गया था। भाजपा नेता ने बताया कि गाजीपुर को उसका प्राचीन गौरव लौटाने के लिए वह काफी समय से प्रयासरत हैं और इसी संदर्भ में उन्होंने मौर्य से मिल कर उन्हें गाजीपुर जी जनता की भावना से अवगत कराते हुए यह अनुरोध पत्र सौंपा है।

भाजपा पदाधिकारी के जिले का नाम बदलने के इस प्रस्ताव का कांग्रेस के मीडिया विभाग के संयोजक लल्लन कुमार ने कहा कि ''योगी आदित्यनाथ सरकार इस माह के अंत में अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे करने जा रही है । सरकार ने जगहों के नाम बदलने के अलावा कोई और काम नही किया है । युवाओं, छात्रों और किसानों की समस्याओं की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है । प्रदेश की जनता सरकार की इस नाकामयाबी को बहुत ध्यान से देख रही है और 2022 के चुनाव में इसका माकूल जवाब देगी ।''

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप