लाइव न्यूज़ :

‘सीएए’ लागू करने में प्रभावी बदलाव के लिए सुझाव लेने को तैयार है सरकार: केंद्रीय मंत्री आठवले

By भाषा | Updated: December 24, 2019 04:11 IST

अब भारत सरकार ने भी कहा है कि इस संबंध में कहीं से भी, किसी भी सुझाव के बारे में उनको अवगत कराया जा सकता है...।’’ उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी भी एनआरसी और सीएए का समर्थन करती है। लेकिन, अगर कहीं कोई समस्या है तो निश्चित तौर पर भारत सरकार को इस कानून में कुछ चीजों में संशोधित करने के बारे में सोचना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि एनआरसी केवल असम के लिए है, समूचे देश के लिए नहीं।उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विवादास्पद मुद्दे (एनआरसी) पर न तो उनकी सरकार ने, ना ही कैबिनेट या संसद ने चर्चा की है । 

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि एनआरसी केवल असम के लिए है, समूचे देश के लिए नहीं और उन्होंने संकेत दिया कि अगर दिक्कतें आती हैं तो नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने में प्रभावी बदलाव के बारे में सुझावों के लिए सरकार तैयार है। आठवले ने कहा, ‘‘एनआरसी केवल असम के लिए है, यह पूरे भारत के लिए नहीं है।

अब भारत सरकार ने भी कहा है कि इस संबंध में कहीं से भी, किसी भी सुझाव के बारे में उनको अवगत कराया जा सकता है...।’’ उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी भी एनआरसी और सीएए का समर्थन करती है। लेकिन, अगर कहीं कोई समस्या है तो निश्चित तौर पर भारत सरकार को इस कानून में कुछ चीजों में संशोधित करने के बारे में सोचना चाहिए।

राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मुद्दे पर, खासतौर से मुस्लिम समुदाय के लोगों की आशंकाओं को दूर करने की कोशिश करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में एक रैली में कहा था कि उनकी सरकार ने 2014 में पहली बार सत्ता में आने के बाद से कभी इस पर चर्चा नहीं की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विवादास्पद मुद्दे (एनआरसी) पर न तो उनकी सरकार ने, ना ही कैबिनेट या संसद ने चर्चा की है । 

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)कैब प्रोटेस्टनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप