लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की गोलीबारी से आम नागरिकों को बचाने के लिए भारत बनाएगा 14 हजार बंकर

By स्वाति सिंह | Updated: April 5, 2018 11:52 IST

एनबीसीसी ने बुधवार को कहा कि उन्हें भारत- पाकिस्तान सीमा क्षेत्र के गांवों में14,460 बंकर बनाने का ठेका मिला है। यह काम 415.73 करोड़ रुपये में पूरा किया जायेगा।

Open in App

जम्मू, 5 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर में पकिस्तान से लगतार हो रही फायरिंग से आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार सीमा से सटे 5 जिलों के परिवारों के लिए 13029 बंकर बनाएगी। एनबीसीसी ने बुधवार को कहा कि उन्हें भारत- पाकिस्तान सीमा क्षेत्र के गांवों में14,460 बंकर बनाने का ठेका मिला है। यह काम 415.73 करोड़ रुपये में पूरा किया जायेगा।ये भी पढ़े:जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान: 12 आतंकवादी ढेर, तीन जवान शहीद, चार आम नागरिकों की मौत

एनबीसीसी ने बताया कि वह गृह मंत्रालय के लिये भारत- पाक और भारत- बांग्लादेश सीमा पर पहले से ही बाड़ लगाने का काम कर रही है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर के सांबा में 2,515 छोटे बंकर और 8 कम्युनिटी बंकर बनेंगे, जम्मू में 1200 छोटे बंकर और 120 कम्युनिटी बंकर बनेंगे। इसके अलावा राजौरी में 4,918 छोटे बंकर और 372 कम्युनिटी बंकर बनाए जाएंगे। वहीं कठुआ में 3,076 छोटे बंकर बनेंगे। पुंछ में 1,320 छोटे बंकर और 688 कम्युनिटी बंकर बनेंगे। बंकर निर्माण के इस कार्य में प्रायिकता को तीन श्रेणियों (पहली 0-1 किमी, दूसरी 1-2 किमी, तीसरी 2-3 किमी) में रखा गया है। यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: शोपियाँ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में मुठभेड़, सात आंतकवादी मारे गये

बता दें कि पिछले साल पकिस्तान से 971 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ था, जिसमे एलओसी पर 860 बार और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 111 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। जिसके कारण 12 नागरिक के साथ 19 सुरक्षाबालों की मौत हुई थी। इसके बाद अभी हाल ही में फरवरी 2018 तक पकिस्तान की ओर से 633 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ है।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील