लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के निजी सचिव राजीव टोपनो को नियुक्त किया गया विश्वबैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार

By सुमित राय | Updated: June 4, 2020 19:21 IST

भारत सरकार ने वाशिंगटन डीसी में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार के पद के लिए राजीव टोपनो की नियुक्ति को मंजूरी दी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री के निजी सचिव राजीव टोपनो को विश्वबैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है।राजीव टोपनो 1996 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।

प्रधानमंत्री के निजी सचिव राजीव टोपनो को वाशिंगटन में विश्वबैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के गुरुवार को जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। राजीव टोपनो 1996 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।

राजीव टोपनो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सहयोगी के रूप में कार्य किया है। उनके अगले कार्यभार पर गुरुवार को पीएम मोदी की अगुवाई वाली नियुक्ति समिति द्वारा मंजूरी दी गई। समिति ने विदेशी असाइनमेंट के लिए पांच अन्य अधिकारियों के नामों को भी मंजूरी दी।

गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजीव टोपनो 2009 में प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के रूप में शामिल हुए थे, जब मनमोहन सिंह ने अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया था। उन्होंने यूपीए -2 सरकार में पीएमओ में दूरसंचार और बंदरगाहों जैसे प्रमुख विभागों को संभाला है।

2014 में नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद उन्होंने राजीव टोपनो को अपने निजी कर्मचारियों में शामिल किया और अपना निजी सचिव नियुक्त किया। कन्वेंशन के अनुसार, प्रधानमंत्री के दो निजी सचिव हैं। उनमें से एक आईएएस अधिकारी हैं और दूसरे विवेक कुमार हैं, जो भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं।

वाशिंगटन के भारतीय दूतावास में आर्थिक मंत्री के रूप रवि कोटा को नियुक्त किया गया है। लीखन ठक्कर को बीजिंग के दूतावास में इकोनॉमिक काउंसलर के रूप में नियुक्त किया गया। एच अथेली को ईडी, एशियाई विकास बैंक के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी अनवर हुसैन शिक को डब्ल्यूटीओ, जेनेवा के स्थाई मिशन ऑफ इंडिया में काउंसलर नियुक्त किया गया है।

टॅग्स :वाशिंगटन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

विश्वTrump warns Venezuelan VP Delcy Rodríguez:सही से काम करिए नहीं तो मादुरो से भी बुरा हश्र करूंगा?, राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला उपराष्ट्रपति रोड्रिग्ज को दी चेतावनी

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची

विश्वअगर ट्रंप अपनी नीति में बदलाव नहीं करते, तो भारत को खो देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बनेंगे?, सांसद सिंडी कमलागर डोव ने कहा- सबसे बेहतर दोस्त...

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील