लाइव न्यूज़ :

सरकार ने स्वतंत्र निदेशकों का डेटा बैंक शुरू किया

By भाषा | Updated: December 3, 2019 05:26 IST

कॉरपोरेट मामले के मंत्रालय द्वारा अधिसूचित नियमों के मुताबिक , सभी स्‍वतंत्र निदेशकों के लिए यह जरूरी होगा कि वह एक दिसंबर , 2019 से तीन महीने के भीतर डेटा बैंक में अपना पंजीकरण करा लें।

Open in App
ठळक मुद्दे सरकार ने स्वतंत्र निदेशकों के कामकाज को मजबूत बनाने के लिए सोमवार को स्वतंत्र निदेशकों का डेटा बैंक शुरू किया। यह परीक्षा मार्च 2020 के शुरू से उपलब्ध होगी।

 सरकार ने स्वतंत्र निदेशकों के कामकाज को मजबूत बनाने के लिए सोमवार को स्वतंत्र निदेशकों का डेटा बैंक शुरू किया। इसमें मौजूदा स्वतंत्र निदेशकों के साथ ही स्वतंत्र निदेशकों के लिए पात्र लोगों का एक " व्यापक डेटा बैंक" होगा , जहां उसने जुड़ी जानकारियां मौजूद होंगी।

कॉरपोरेट मामले के मंत्रालय द्वारा अधिसूचित नियमों के मुताबिक , सभी स्‍वतंत्र निदेशकों के लिए यह जरूरी होगा कि वह एक दिसंबर , 2019 से तीन महीने के भीतर डेटा बैंक में अपना पंजीकरण करा लें। मंत्रालय ने आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा , " वे कंपनियां भी डेटा बैंक में अपना पंजीकरण करा सकती हैं , जो सही कौशल रखने वाले व्‍यक्तियों को तलाशने , चुनने और उनसे जुड़ना चाहती हैं , ताकि उन व्‍यक्तियों को स्‍वतंत्र निदेशकों के रूप में नियुक्‍त किया जा सके। "

डेटा बैंक पोर्टल का रखरखाव भारतीय कॉरपोरेट कार्य संस्‍थान (आईआईसीए) करेगा। स्वतंत्र निदेशकों को खुद के मूल्यांकन के लिए एक परीक्षा देना भी जरुरी होगा। यह परीक्षा मार्च 2020 के शुरू से उपलब्ध होगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि डेटा बैंक को 'www.mca.gov.in' और 'www.independentdirectorsdatabank.in' पर देखा जा सकता है। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा