लाइव न्यूज़ :

सरकार ने लॉन्च किया भारत 5जी पोर्टल, करेगा क्वांटम, आईपीआर और 6जी के लिए रिसर्च

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2024 07:21 IST

भारत सरकार ने 5जी की सफलता के बाद अब क्वांटम, आईपीआर और 6जी के लिए रिसर्च करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने क्वांटम, आईपीआर और 6जी के लिए रिसर्च करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैंइसके लिए दूर संचार मंत्रालय की ओर से "भारत 5जी पोर्टल- एक एकीकृत पोर्टल" लॉन्च किया गया हैजो सभी क्वांटम, आईपीआर और 6जी से संबंधित कार्यों के लिए वन-स्टॉप समाधान के रूप में कार्य करेगा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने दुनिया में सबसे तेज 5G रोलआउट में से एक हासिल करने के साथ अब अब अगली दूरसंचार तकनीक पर काम शुरू कर दिया है। जी हां, सरकार की ओर से क्वांटम, आईपीआर और 6जी के लिए रिसर्च करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

इस संबंध में दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल ने बीते मंगलवार को "भारत 5जी पोर्टल- एक एकीकृत पोर्टल" लॉन्च किया, जो सभी क्वांटम, आईपीआर, 5जी और 6जी से संबंधित कार्यों के लिए वन-स्टॉप समाधान के रूप में कार्य करेगा।

पोर्टल लॉन्च करने के बाद मित्तल ने कहा, "भारत का 5जी रोलआउट दुनिया में सबसे तेज है और अब, हम पहले से ही 6जी के बारे में बात कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि भारत के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा दूरसंचार नेटवर्क है और इसने बहुत कम समय में स्वदेशी 4जी/5जी प्रौद्योगिकियों के विकास से दुनिया को 'आश्चर्यचकित' कर दिया है।

दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल ने कहा, “भारत में आज एक लाख स्टार्टअप हैं और यह देशों के लिए भारत के साथ सहयोग करने का एक शानदार अवसर है। दुनिया ने महसूस किया है कि भारत एक विश्वसनीय भागीदार है और हर कोई अब भारत के साथ सहयोग करना चाहता है, चाहे वह 5जी या 6जी तकनीक पर हो।”

उन्होंने बताया कि सरकार टेलीकॉम सेक्टर में स्टार्टअप्स के लिए भी निवेश की सुविधा दे रही है। भारत टेलीकॉम कार्यक्रम के दौरान, "ब्रिजिंग ड्रीम्स एंड फंडिंग: लिंकिंग वेंचर कैपिटल/निवेशकों को स्टार्टअप के भविष्य से जोड़ना" नामक एक विशेष बैठक सत्र का उद्घाटन दूरसंचार सचिव मित्तल द्वारा किया गया।

सत्र के भाग के रूप में, 26 स्टार्टअप्स ने नवीन दूरसंचार उत्पादों पर अपनी प्रस्तुती दी। मंत्रालय की ओर से आयोजित इस बैठक में 10 से अधिक उद्यम पूंजीपतियों और निवेशकों ने भाग लिया।

टॅग्स :5जी नेटवर्कटेलीकॉमभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट10 मैचों में 17 विकेट, WPL 2026 में मचाया था तहलका, अब T20 वर्ल्ड कप के लिए पहली बार भारतीय टीम में मिली जगह

पूजा पाठकैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण से चयन प्रक्रिया तक, यहाँ है स्टेप-बाय-स्टेप पूरी गाइड

भारतकरुणा, शांति और आत्मजागरण के प्रकाशस्तंभ हैं गौतम बुद्ध

कारोबारLabour Day 2026: बैंक, स्कूल और दफ्तर..., 1 मई को क्या रहेगा बंद क्या खुला? जानें

स्वास्थ्यसर्जरी से स्मार्ट दिखने की बढ़ती लालसा 

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: खाटूश्याम धाम पहुंचे सचिन पायलट, श्रद्धा के साथ दिखी सियासी ताकत

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

भारतक्रूज दुर्घटना: मरीना, बेटा त्रिशन और मां मधुर मैसी की मौत, गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने गया था परिवार, दिल्ली लौटने से पहले घूमने का फैसला किया

भारतलेखक-गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

भारत"एग्जिट पोल सिर्फ़ शेयर बाज़ार में हेरफेर करने की एक कोशिश है, हम 200 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे", ममता बनर्जी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं से कहा