लाइव न्यूज़ :

गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सरकारी नौकरी देगी नीतीश सरकार

By निखिल वर्मा | Updated: June 26, 2020 23:57 IST

15 जून की रात लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच खूनी झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए

Open in App
ठळक मुद्देगलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में बिहार रेजिमेंट के 15 जवान शहीद हुए थेबिहार रेजिमेंट के कर्नल संतोष बाबू मूल रूप से तेलंगाना के रहने वाले थेतेलंगाना सरकार ने कर्नल संतोष बाबू की पत्नी को ग्रेड-ए की नौकरी दी है

बिहार कैबिनेट में गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों को लेकर बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया कि चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में शहीद हुए जवान के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून को हुए खूनी संघर्ष में  भोजपुर के चंदन कुमार, समस्तीपुर के अमन कुमार, वैशाली के जयकिशोर सिंह, पटना जिले के बिहटा के हवलदार सुनील कुमार और सहरसा के सिपाही कुंदन कुमार शहीद हुए थे। 

तेलंगाना सरकार ने कर्नल संतोष बाबू के परिजनों को दिए 5 करोड़ रुपये

पिछले हफ्ते  तेलंगाना सरकार ने लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए कर्नल और 19 अन्य जवानों के परिजन को अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा करने वाले बलों को यह संदेश दिया जाना चाहिए कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार शहीद कर्नल बी संतोष बाबू के परिवार को पांच करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देगी और बाकी शहीद जवानों के परिजन को 10 - 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी।

तेलंगाना के शहीद कर्नल की पत्नी को समूह-1 की सरकारी नौकरी के साथ ही एक आवासीय भूखंड भी दिया जाएगा। राव ने कहा कि 19 शहीद जवानों के परिवारों को दस दस लाख रुपये रक्षा मंत्री के माध्यम से दिए जाएंगे।

टॅग्स :लद्दाखबिहारसरकारी नौकरीनीतीश कुमारचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?