लाइव न्यूज़ :

रक्षा खरीद से जुड़ी छह कंपनियां 'ब्लैकलिस्ट', सरकार कर रही है समीक्षा

By भाषा | Updated: August 6, 2018 22:19 IST

रक्षा खरीद से जुड़ी छह कंपनियों को कालीसूची में डाल कर सरकार कर रही है समीक्षा

Open in App

नई दिल्ली, 6 अगस्तः रक्षा खरीद प्रक्रिया संबंधी दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने वाली छह कंपनियों को सरकार ने कालीसूची में डालकर इसकी समीक्षा शुरु कर दी है। रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने आज राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कंपनियों के साथ रक्षा खरीद कारोबार से खुद को अलग करते हुये 14 अन्य कंपनियों को निलंबित सूची में डाल दिया है। 

भामरे ने कहा कि रक्षा खरीद में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये 2016 में 20 करोड़ रुपये और इससे अधिक की सभी पूंजीगत खरीद योजनाओं के लिये सरकार और बोलीकर्ताओं के बीच एक सत्यनिष्ठा समझौते पर हस्ताक्षर करने की परिकल्पना की है। इससे पहले केवल 100 करोड़ रुपये और इससे अधिक के मामलों में ही इस प्रकार के समझौते पर हस्ताक्षर करने का प्रावधान था। उन्होंने बताया कि दो अन्य कंपनियों को प्रतिबंधित खरीद सूची में डाला गया है। 

भामरे ने बताया कि मंत्रालय ने इस बारे में दिशानिर्देशों के जरिये कालीसूची में डाले जाने की प्रक्रिया तय कर दी है। कालीसूची में डाली गयी सूची में मैसर्स सिंगापुर टेक्नालॉजीज काइनेटिक्स लि., मैसर्स इजराइल मिलिट्रीज इंडस्ट्रीज लि., मैसर्स टी एस किसन एंड कंपनी प्रा. लि. दिल्ली, मैसर्स आर के मशीन्स टूल्स लिमिटेड लुधियाना, मैसर्स रेनमेटल एयर डिफेंस ज्यूरिक और मैसर्स कार्पोरेशन डिफेंस रूस शामिल है। 

इस बीच भामरे ने एक अन्य सवाल के लिखित जवाब में बताया कि सेना ने देश भर में मौजूद छावनी क्षेत्र को ‘सैन्य अड्डा’ में तब्दील करने का प्रस्ताव है। उन्होंने आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से बताया कि इस समय 19 राज्यों में 1.57 लाख एकड़ क्षेत्रफल में 62 छावनी क्षेत्र कार्यरत हैं। छावनी क्षेत्रों में लगभग 21 लाख लोग रहते हैं। भामरे ने कहा कि सेना ने छावनी क्षेत्र में असैन्य (सिविल) क्षेत्रों को अलग करने के लिये इन्हें सैन्य अड्डे में तब्दील करने का सुझाव दिया है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :मोदी सरकारनिर्मला सीतारमणभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब