लाइव न्यूज़ :

राहुल का ट्वीट, सरकार आरटीआई को कमजोर कर रही है ताकि भ्रष्टाचार को मदद दी जाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2019 20:10 IST

ट्वीट कर कहा, '' सरकार आरटीआई को कमजोर कर रही है ताकि भ्रष्टाचार को मदद दी जाए।'' गांधी ने यह भी कहा, ''अजीब बात है कि आमतौर पर शोर मचाने वाली भ्रष्टाचार विरोधी भीड़ अचानक से गायब हो गयी है।''

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि सूचना का अधिकार संशोधन विधेयक को पिछले दिनों संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के भारी विरोध के बीच पारित किया गया।सूचना के अधिकार (आटीआई) कानून में पिछले दिनों संशोधन किए जाने के खिलाफ कांग्रेस की युवा इकाई ने शनिवार को यहां प्रदर्शन किया।

सूचना के अधिकार (आटीआई) कानून में संशोधन से जुड़ा विधेयक पिछले दिनों संसद से पारित होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की मदद करने के मकसद से इस कानून को कमजोर किया जा रहा है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, '' सरकार आरटीआई को कमजोर कर रही है ताकि भ्रष्टाचार को मदद दी जाए।'' गांधी ने यह भी कहा, ''अजीब बात है कि आमतौर पर शोर मचाने वाली भ्रष्टाचार विरोधी भीड़ अचानक से गायब हो गयी है।''

गौरतलब है कि सूचना का अधिकार संशोधन विधेयक को पिछले दिनों संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के भारी विरोध के बीच पारित किया गया। विपक्ष और कई आरटीआई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार इस संशोधन के जरिये आरटीआई कानून को कमजोर कर रही है। दूसरी तरफ, सरकार का कहना है कि वह पारदर्शिता, जन भागीदारी और सरलीकरण के लिए प्रतिबद्ध है तथा यह संशोधन भी इसी क्रम में लाया गया है। 

आरटीआई कानून में संशोधन के खिलाफ युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

सूचना के अधिकार (आटीआई) कानून में पिछले दिनों संशोधन किए जाने के खिलाफ कांग्रेस की युवा इकाई ने शनिवार को यहां प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडे ने बताया कि केंद्र सरकार ने आरटीआई कानून को कमजोर किया है जिसका विरोध करते हुए राष्ट्रीय संगठन और दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने आरोप लगाया, ''पिछले पांच वर्षों में भाजपा की सरकार ने सीबीआई, आरबीआई और कई संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है। अब उसने आरटीआई को कमजोर कर दिया ताकि आम लोगों तक सरकार की कोई सूचना नहीं पहुंच पाए।''

पांडे के मुताबिक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रायसीना रोड पर रोक लिया और कई को हिरासत में ले लिया गया, हालांकि बाद में इन्हें छोड़ दिया गया। 

 

टॅग्स :आरटीआईकांग्रेसराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह