लाइव न्यूज़ :

ज्ञान योजना को ज्ञान प्लस के रूप में संशोधित करने पर विचार कर रही है सरकार

By भाषा | Updated: April 1, 2021 14:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 1 अप्रैल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से देश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने की ज्ञान योजना (ग्लोबल इनिशियेटिव ऑफ एकेडमिक नेटवर्क्स) को संशोधित करने पर विचार कर रही है।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘ ज्ञान योजना को ‘ज्ञान प्लस’ योजना के रूप में संशोधित करने का प्रस्ताव है । ’’

उच्चतर शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौजूदा ज्ञान योजना में एकतरफा सम्पर्क का प्रावधान है यानि भारतीय शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाने के लिये विदेशी संकाय (एकेडमिक पर्सन) भारत आ रहे हें ।

इस विषय पर मंत्रालय द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने सिफारिश की है कि मौजूद ज्ञान योजना के पुनर्गठन की आवश्यकता है । इसके तहत संशोधित योजना का नाम ज्ञान प्लस करने का प्रस्ताव आया है ।

अधिकारियों ने बताया कि इसमें भारतीय शिक्षक संकायों को विदेशी संस्थानों में भी पढ़ाने का प्रावधान होगा । इससे उन्हें सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पहल एवं अभ्यासों का अनुभव मिल सकेगा।

विभाग का मानना है कि इससे संकाय वापस आने पर अपने संस्थान की सामग्री डिजाइन, मूल्यांकन एवं पाठ्यक्रम प्रबंधन कौशल में सुधार करके स्थायी सकारात्मक बदलाव ला सकेंगे।

गौरतलब है कि ग्लोबल इनिशियेटिव ऑफ एकेडमिक नेटवर्क्स (ज्ञान) की शुरूआत 30 नवंबर 2015 को हुई थी । इस कार्यक्रम के माध्यम से दुनिया भर के प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों आदि को भारत में उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाने के लिये आमंत्रित किया जाता है । आईआईटी खडगपुर, ज्ञान के लिये राष्ट्रीय समन्वय का मुख्य संस्थान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए