लाइव न्यूज़ :

‘दोस्तों’ को फायदा पहुंचाने को सरकार ने 358 खदानों के पट्टे की मियाद बढ़ाई, जांच हो: कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 10, 2019 01:12 IST

उच्चतम न्यायालय ने गत दो अगस्त को देश की 358 लौह अयस्क खदानों के पट्टे के आवंटन या उसकी समय-सीमा को आगे बढ़ाने को रद्द करने की मांग संबंधी एक याचिका पर जवाब देने के लिए केंद्र सरकार को तीन सप्ताह का समय दिया है।

Open in App

देश में 358 लौह अयस्क खदानों के पट्टे की मियाद बढ़ाने को लेकर उच्चतम न्यायालय द्वारा सरकार को नोटिस जारी करने पर कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ ‘दोस्तों’ को फायदा पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि इस मामले की जांच हो और खदानों की नए सिरे से नीलामी की जाए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने सरकार को नोटिस जारी कर पूछा कि कुछ खदानों का पट्टा 50 साल के लिए कैसे बढ़ा दिया गया? नीलामी की बात की गई थी लेकिन भाजपा ने 358 खदानों का पट्टा बढ़ा दिया है। 288 खदानें और हैं जिनको मंजूरी दी जानी है।’’

खेड़ा ने कहा, ‘‘भाजपा विपक्ष में रहते हुए कुछ बोलती है और सत्ता में आकर उसका रुख बदल जाता है। अब वह सत्ता में हैं तो इस मामले पर एक दम चुप है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ‘दोस्तों’ को फायदा पहुंचाने के लिए यह सब किया गया।

उन्होंने दावा किया, ‘‘हमारा मानना है कि सरकार के कदम से न्यूनतम चार लाख करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान सरकार को हुआ है।’’ खेड़ा ने कहा कि राज्यों को उनके राजस्व के अधिकार से वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर इस संपदा की नीलामी की जाती तो देश को लाभ होता। कुछ दोस्तों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है। मामले की जांच हो, दोषियों को सजा और फिर से नीलामी हो।’’ कांग्रेस के इस आरोप पर फिलहाल सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने गत दो अगस्त को देश की 358 लौह अयस्क खदानों के पट्टे के आवंटन या उसकी समय-सीमा को आगे बढ़ाने को रद्द करने की मांग संबंधी एक याचिका पर जवाब देने के लिए केंद्र सरकार को तीन सप्ताह का समय दिया है। न्यायमूर्ति एस ए बोबड़े के नेतृत्व वाली एक पीठ ने इस याचिका पर इससे पहले केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था। याचिका में इस मामले की जांच करने के लिए सीबीआई को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने की भी मांग की गई। 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील