लाइव न्यूज़ :

एनपीए के मुद्दे पर पंजाब में सरकारी चिकित्सक तीन दिन की हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

By भाषा | Updated: July 12, 2021 17:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 जुलाई पंजाब में डॉक्टरों के गैर प्रैक्टिस भत्ते (एनपीए) पर राज्य सरकार की चुप्पी के खिलाफ प्रदेश के सरकारी चिकित्सक तीन दिन की हड़ताल पर चले गये हैं जिससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

पंजाब लोक चिकित्सा सेवा एसोसिएशन के प्रधान डॉ गगनदीप सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं निलंबित हैं। इनमें ओपीडी और इलेक्टिव सर्जरी (वैकल्पिक शल्य चिकित्सा) शामिल हैं।

प्रदर्शनकारी चिकित्सकों ने कहा कि आपात सेवाएं, पोस्टमॉर्टम एवं कोविड संबंधी सेवाएं इस हड़ताल से अप्रभावित हैं ।

सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले चिकित्सक पंजाब के छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं जिसने एनपीए को मूल वेतन से अलग कर दिया है ।

इसके अलावा डाक्टरों का विरोध इस बात को भी लेकर है कि वेतन आयेाग ने अपनी सिफारिश में एनपीए को 25 प्रतिशत से घटा कर 20 प्रतिशत कर दिया है।

राज्य में सरकारी डॉक्टर एनपीए के मसले पर पहले ही तीन बार हड़ताल कर चुके हैं ।

डाक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर राज्य सरकार उनके मुद्दे का समाधान नहीं करती है तो 19 जुलाई से वे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए