लाइव न्यूज़ :

सरकार द्वारा घोषित अवकाश निजी कंपनियों पर नहीं लागू, इन कंपनियों के कामगार पगार के हकदार नहीं होंगेः कोर्ट

By भाषा | Updated: October 18, 2019 19:43 IST

कंपनी ने श्रम अदालत द्वारा जारी आदेश को चुनौती दी थी। श्रम अदालत ने 30 जुलाई 2015 को काम पर नहीं आने वाले 47 कर्मचारियों को वेतन देने का निर्देश दिया था। पूर्व राष्ट्रपति ए पीजे अब्दुल कलाम का 27 जुलाई 2015 को निधन हो गया था ।

Open in App
ठळक मुद्देअधिसूचना जारी कर उनके सम्मान में एनआई कानून के तहत 30 जुलाई 2015 को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की थी।सवैतनिक अवकाश घोषित की थी लेकिन तीसरी और चौथी पाली के कर्मचारियों को इससे मना कर दिया था।

मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि परक्राम्य लिखत (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट) कानून के तहत सरकार द्वारा घोषित अवकाश फैक्टरी कानून के तहत निजी कंपनियों के लिए लागू नहीं होगी।

अदालत ने कहा कि ऐसे दिनों में काम पर नहीं आने वाले इन कंपनियों के कामगार पगार के हकदार नहीं होंगे। न्यायमूर्ति एस एम सुब्रह्मण्यम ने तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के होसुर में बिमेटल बीयरिंग लिमिटेड के प्रबंधन की ओर से दायर एक याचिका को मंजूर करते हुए यह फैसला सुनाया।

कंपनी ने श्रम अदालत द्वारा जारी आदेश को चुनौती दी थी। श्रम अदालत ने 30 जुलाई 2015 को काम पर नहीं आने वाले 47 कर्मचारियों को वेतन देने का निर्देश दिया था। पूर्व राष्ट्रपति ए पीजे अब्दुल कलाम का 27 जुलाई 2015 को निधन हो गया था ।

राज्य सरकार ने अगले दिन एक अधिसूचना जारी कर उनके सम्मान में एनआई कानून के तहत 30 जुलाई 2015 को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की थी । फैक्टरी ने केवल सामान्य और पहली पाली के कर्मचारियों के लिए सवैतनिक अवकाश घोषित की थी लेकिन तीसरी और चौथी पाली के कर्मचारियों को इससे मना कर दिया था।

दूसरी पाली वालों ने भी जब छुट्टी की मांग की तो प्रबंधन इस शर्त पर छुट्टी देने को राजी हुआ कि उन्हें साप्ताहिक छुट्टी के दिन दो अगस्त 2015 को काम करना होगा। 

टॅग्स :हाई कोर्टतमिलनाडुकोर्टए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब