लाइव न्यूज़ :

सरकार ने चक्रवात, भूस्खलन, बाढ़ से प्रभावित छह राज्यों के लिए 3,063 करोड़ की अतिरिक्त राशि मंजूर की

By भाषा | Updated: December 30, 2021 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2021 में बाढ़, भूस्खलन और चक्रवात से प्रभावित छह राज्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष (एनडीआरएफ) से 3,063.21 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर की है।

गृह मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, स्वीकृत राशि में चक्रवात 'ताउते' से प्रभावित रहे गुजरात के लिए 1,133.35 करोड़ रुपये और चक्रवात 'यास' से प्रभावित रहे पश्चिम बंगाल के लिए 586.59 करोड़ रुपये शामिल हैं। वहीं, बाढ़ प्रभावित असम के लिए 51.53 करोड़ रुपये मंजूर किये गए।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित रहे कर्नाटक, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड को क्रमश: 504.06 करोड़, 600.50 करोड़ और 187.18 करोड़ रुपये मिले।

यह सहायता, केंद्र द्वारा राज्यों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) में जारी की गई धनराशि के अतिरिक्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए