लाइव न्यूज़ :

Gorakhpur Urban Election Result: चौथे नम्बर पर रहे चंद्रशेखर आजाद, योगी आदित्यनाथ को चुनौती देने के लिए सहारनपुर से गोरखपुर गए थे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2022 18:07 IST

Gorakhpur Urban Election Result: दलित नेता चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर शहर सीट से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़े रहे थे। 

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने 1 लाख से ज्यादा वोट से जीत हासिल की।सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को 1 लाख 2 हजार वोटों से हराया है।भीम आर्मी के सह संस्थापक हैं और वह इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

Gorakhpur Urban Election Result: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को बड़ा झटका लगा है। 6069 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे।योगी आदित्यनाथ ने 1 लाख से ज्यादा वोट से जीत हासिल की।

आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को 1 लाख 2 हजार वोटों से हराया है। समाजवादी पार्टी के अलावा योगी के सामने युवा दलित नेता और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी उतरे थे। आजाद (35), दलित अधिकार संगठन भीम आर्मी के सह संस्थापक हैं और वह इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने मार्च 2020 में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की शुरुआत की थी, जिसके वह अध्यक्ष हैं। आजाद ने दावा किया था कि इस बार गोरखपुर की जनता 1971 के इतिहास को दोहराएगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस-ओ के नेता त्रिभुवन नारायण सिंह ने अक्टूबर, 1970 में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी और विधानसभा के सदस्य नहीं थे।

गोरखपुर में मणिराम विधानसभा सीट पर 1971 में हुए उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में करीब साढ़े चार लाख मतदाता हैं और राजनीतिक जानकारों के मुताबिक यहां 60 से 70 हजार ब्राह्मण मतदाता हैं।

इसके अलावा दूसरे नंबर पर 55 से 60 हजार कायस्थ, लगभग 50 हजार वैश्य, लगभग 40 हजार मुसलमान, 25 से 30 हजार क्षत्रिय, 50 हजार अनुसूचित जाति और पिछड़ी जातियों में सैंथवार, चौहान (नोनिया), यादव आदि मिलाकर 75 हजार से अधिक मतदाता हैं। शहरी क्षेत्र में बंगाली, पंजाबी, ईसाई और सिंधी समाज के लोग भी निवास करते हैं और अलग-अलग मोहल्लों में इनकी बसावट है।

गौरतलब है कि गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में 2017 में भाजपा के राधा मोहन दास अग्रवाल ने एक लाख 22 हजार से अधिक मत पाकर चौथी बार लगातार चुनाव जीता था जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के गठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार राणा राहुल सिंह को लगभग 61 हजार वोट मिले थे। बसपा उम्‍मीदवार जनार्दन चौधरी 24,297 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022चन्द्रशेखर आज़ादउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPगोरखपुरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो