लाइव न्यूज़ :

Exclusive: आम आदमी पार्टी ने कसा कुमार विश्वास पर तंज, 'पार्टी किसी फायरब्रांड नेता के दम पर नहीं चलती'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 15, 2019 15:47 IST

कुमार विश्वास आय दिन आप पार्टी और दिल्ली सीएम अरविंद कजरीवाल को लेकर तंज भरे ट्वीट करते रहते हैं। कुमार विश्वास ने अपने हालिया ट्वीट में केजरीवाल के लिए जिस तरीके के शब्दों का प्रयोग किया है, उसकी बहुत आलोचना हुई है।

Open in App

आम आदमी पार्टी के कुछ नेता पार्टी से नाराज चल रहे हैं। जिसमें कवि कुमार विश्वास शीर्ष पर हैं। कुमार विश्वास आय दिन आप पार्टी और दिल्ली सीएम अरविंद कजरीवाल को लेकर तंज भरे ट्वीट करते रहते हैं। इसी सिलसिले में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली कैबिनेट मंत्री गोपाला राय ने लोकमत से खास बातचीत में कहा, पार्टी को किसी भी फायरब्रांड नेता की जरूरत नहीं है। पार्टी इनके दम पर नहीं चलती है। 

गोपाल राय से लोकमत ने पूछा, 'आप पार्टी में किसकी चलती है, कुमार विश्वास पिछले कुछ समय से पार्टी और अरविंद केजरीवाल से नाराज चल रहे हैं, अलका लंबा को साइड लाइन कर दिया गया है? तो क्या पार्टी महज कुछ लोगों की रह गई है? तो जवाब में उन्होंने कहा, 'आप में आम आदमी की चलती है। पार्टी में आजादी का मतलब अनुशानहीनता कतई नहीं है। हमारा हाईकमान आम आदमी है। हमारा फायरब्रांड नेता आम आदमी है। जो गली-गली जाता है लोगों को तैयार करता है। उसके दम पर आम आदमी पार्टी खड़ी है, किसी फायरब्रांड नेता के दम पर नहीं।' 

कुमार विश्वास से केजरीवाल को लेकर किए विवादित ट्वीट 

हाल ही में कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को लेकर एक काफी विवादित ट्वीट किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। कुमार विश्वास ने केजरीवाल का बिना नाम लिए ट्वीट किया, ''दो दिन पहले आत्ममुग्ध बौना पूर्ण राज्य जैसे अप्रासंगिक विषय पर राहुल गांधी को कोस रहा था। कांग्रेस के दफ्तर पर मां-बहन करवा रहा था। आज हरियाणा के लिए फिर उसी द्वार पर ललायित है। बौने के ट्विटर लिलिपुट चिंटुओ, इस कायर मनोरोगी की सत्तालिप्सा के लिए क्यों रोज गालियां खाते हो?'

बता दें कि कुमार विश्वास द्वारा ट्वीट में जिस तरीके के शब्दों का प्रयोग किया गया था, सोशल मीडिया पर उसकी आलोचना भी हुई थी। लोगों का कहना था कि जो अपने नाम के आगे डॉक्टर लगाता हैं और कवि भी हैं, उसके मुंह से ऐसी भाषा अच्छी नहीं लगती है।  

यहां देखें पूरा वीडियो 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीकुमार विश्वासअरविन्द केजरीवालअलका लांबा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए