लाइव न्यूज़ :

Google Doodle: गूगल डूडल संग कोरोना लॉकडाउन में आज खेलिए हेलोवीन गेम, भूतों को मार कर जीत सकते हैं प्वाइंट्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 6, 2020 09:52 IST

स्टे होम, स्टे सेफ के तहत गूगल लोगों के लिए रोजाना नए-नए गेम ला रहा है। इसी कड़ी में आज गूगल ने गूगल डूडल थ्रोबैक की सीरीज में साल 2016 की लोकप्रिय हेलोवीन डूडल को फिर से जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल स्टे होम, स्टे सेफ के तहत रोजाना नए-नए गेम लोगों के लिए ला रहा है। इसके साथ ही लोगों को गूगल ये संदेश भी दे रहा है कि आप अपने घरों में रहकर गेम खेलिए और सुरक्षित रहिए। 

Google Doodle: कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के कारण दुनिया भर के कई देशों में जारी लॉकडाउन के बीच गूगल भी रोज अपना पुराना लोकप्रिय डूडल अपने यूजर्स के लिए पेश कर रहा है। इसी गूगल डूडल थ्रोबैक की सीरीज में आज गूगल ने साल 2016 की लोकप्रिय हेलोवीन डूडल को फिर से जारी किया है। यह गेम काफी मजेदार है, जिसमें एक बिल्ली के सामने भूतों से लड़ने की चुनौती है। बिल्ली की भूतों से लड़ाई में आप मदद कर सकते हैं और प्वाइंट्स जुटा सकते हैं।

Google Doodle: मजेदार है Halloween 2016 गेम

जैसे ही आप गूगल डूडल पर क्लिक करेंगे, वैसे ही ये आपको हेलोवीन गेम पर ले जाएगा। क्लिक करते ही खिलाड़ी सबसे पहले मैजिक कैट अकैडमी में जाएगा, जहां पर उसे कुछ टास्क दिए जाएंगे, जिन्हें भूत बाधित करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, बिल्ली  इन भूतों को अपना रास्ता बाधित करने नहीं देती क्योंकि वो अपना मैजिक स्कूल बचाने के मिशन पर है। मालूम हो, इस खेल में बिल्ली के हाथ में एक जादुई छड़ी है, जिसके जरिए आपको भूतों को मारने के लिए उनके सिर के ऊपर प्रतीकों के आकार में स्वाइप करना होगा। 

कैसे खेलना है ये गेम?

गेम खेलने के लिए डूडल पर जाएं और प्‍ले पर क्लिक करें। इसके बाद आपको ये सिखाया जाएगा कि माउस की मदद से आपको स्‍पेल कास्‍ट कैसे करना है। सही स्पेल कास्ट करने पर आप गेम में आगे बढ़ते जाएंगे। आज के गूगल डूडल हेलोवीन गेम के पांच स्तर हैं: लाइब्रेरी, कैफेटेरिया, क्लासरूम, जिम और बिल्डिंग की छत। बता दें कि गूगल स्टे होम, स्टे सेफ के तहत रोजाना नए-नए गेम लोगों के लिए ला रहा है। इसके साथ ही लोगों को गूगल ये संदेश भी दे रहा है कि आप अपने घरों में रहकर गेम खेलिए और सुरक्षित रहिए। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 (COVID-19) के अब तक कुल 49,391 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 1694 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 14183 लोग या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

टॅग्स :गूगल डूडलहैलोवीनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियागूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की