लाइव न्यूज़ :

Google Doodle: 'नवरोज' पर गूगल ने बेहद खास डूडल के जरिए दी बधाई, जानिए पारसी नववर्ष के त्योहार के बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2022 08:27 IST

Navroz: गूगल ने पारसी समुदाय के नववर्ष के त्योहार 'नवरोज' के मौके पर बेहद खास डूडल बनाया है। नवरोज मनाने का इतिहास 3,000 साल से अधिक पुराना है।

Open in App

Navroz 2022: पारसी समुदाय के नववर्ष 'नवरोज' के मौके पर सर्च इंजन गूगल ने अपने होमपेज को बेहद खास डूडल (Google Doodle) के जरिए सजाया है। पारसी समुदाय के मान्यताओं के अनुसार 'नवरोज' (Navroz) बसंत ऋतु का पहला दिन होता है। ऐसे में गूगल आज दुनिया भर के लोगों खूबसूरत डूडल के साथ नवरोज की शुभकामनाएं दे रहा है। नवरोज पर साझा किए गए इस डूडल में रंग-बिरंगे फूल, मधुमक्खियां और गिटार आदि की तस्वीर नजर आती है जो वसंत की शुरुआत की याद दिलाता है।

दुनिया भर में पारसी समुदाय के लोग अपने इस खास त्योहार को मनाते हैं। नवरोज एक फारसी शब्द है जो - नव और रोज से मिलकर बना है। नव का अर्थ है 'नया' और रोज का मतलब है 'दिन', इसलिए नवरोज का मतलब है 'नया दिन'। नवरोज मनाने का इतिहास 3,000 साल से अधिक पुराना है। पारसी समुदाय इस त्योहार को पतेती या जमशेदी नवरोज के नाम से भी पुकारता है।

Navroz: इस अंदाज में मनाया जाता है नवरोज

नवरोज के दिन पारसी परिवारों में बच्चे-बड़े सभी सुबह जल्दी तैयार होकर त्योहार की तैयारियों में जुट जाते हैं। इस दिन घरों को साफ कर उसे सजाया जाता है। पारसी मंदिर में विशेष प्रार्थनाएं होती है, जिसमें समुदाय के लोग हिस्सा लेते हैं। इसके बाद एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी जाती है। नवरोज के मौके पर घरों में मेहमानों के आने-जाने और बधाईयों का सिलसिला भी चलता रहता है।

नवरोज पर नए कपड़े खरीदने और फूलों से घर को सजाने की भी परंपरा है। कई घरों में चंदन की लकड़ियों से भी घर को महकाया जाता है।

कहा जाता है कि शाह जमशेदजी ने पासकी धर्म में नवरोज मनाने की शुरुआत की। सर्दियों के बाद बसंत के आने से धरती एक बार फिर लहलहा उठती है और इंसानों सहित प्रकृति का बनाया हर जीव उमंग और उत्साह में नजर आने लगता है। इसे ही देखते हुए नवरोज मनाने की शुरुआत हुई। 

टॅग्स :गूगल डूडल
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

भारतIndependence Day 2025: 15 अगस्त के दिन गूगल का डूडल बेहद खास, दिखाया पारंपरिक कला का संगम

क्रिकेटIPL 2025 का 18वां सीजन आज से शुरू, गूगल ने मनाया जश्न; रंग-बिरंगा डूडल किया शेयर

भारतGoogle Doodle: 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा गूगल, डूडल के जारिए दिखाई भारतीय वन्यजीव संस्कृति

विश्वNew Year 2025: गूगल डूडल ने दिखाई भविष्य की झलक! चमकते तारों के बीच किया नए साल का स्वागत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर