लाइव न्यूज़ :

Earth Day, Google Doodle: पृथ्वी दिवस के 50 साल पूरे, गूगल ने इस अर्थ डे पर मधुमक्खियों को समर्पित किया डूडल

By विनीत कुमार | Published: April 22, 2020 7:43 AM

Earth Day 2020: आज 'अर्थ डे' है। इस मौके पर गूगल ने एक खास डूडल बनाया है। इसमें गूगल ने धरती पर छोटे जीव के महत्व को दर्शाया है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्थ डे-2020 पर गूगल ने बनाया बेहद खास डूडल छोटे जीव और मधुमक्खी के योगदान को गूगल ने अपना डूडल किया समर्पित, बताया उनका महत्व

Earth Day 2020: हर साल 22 अप्रैल को पूरी दुनिया को अर्थ डे (पृथ्वी दिवस) के तौर पर मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे का कारण पर्यावरण को लेकर आम लोगों में जागरूकता पैदा करना है। इस बार ये दिन ऐसे मौके पर आया है, जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है। 

हालांकि, इन सब मुश्किलों के बीच गूगल ने अर्थ डे पर एक खास डूडल बनाकर हमारी पृथ्वी पर मधुमक्खी के योगदान को रेखांकित किया है। गूगल ने अपने डूडल के जरिए ये बताने की कोशिश की है कि कैसे कुछ बेहद छोटे जीव प्रकृति का संतुलन बनाए रखने का अहम काम करते हैं। 

इस बार पृथ्वी दिवस के 50 साल भी पूरे हो रहे हैं। इसे पहली बार साल 1970 में मनाया गया था। अर्थ डे का थीम इस बार 'क्लाइमेट एक्शन' रखा गया है। इस आंदोलन को यह नाम जुलियन कोनिग द्वारा सन् 1969 को दिया था. इसके साथ ही इसे सेलिब्रेट करने के लिए अप्रैल की 22 तारीख चुनी गई.

Earth Day 2020: गूगल डूडल में क्या है इस बार खास 

गूगल के इस बार के डूडल में 'प्ले' ऑप्शन का बटन है। इस पर क्लिक करते ही एक वीडियो स्क्रिन पर दौड़ने लगता है। इस वीडियो में एनिमेशन के जरिए मधुमक्खियों के महत्व को उजागर किया गया है कि वे कैसे परागण की विधि द्वारा दुनिया भर में हरियाली फैलाती हैं।

इस डूडल में एक गेम भी है। आप जहां अपने माउस के कर्सर को ले जाते हैं, एनिमेटेड मधुमक्खी भी वहां जाती है और फूलों के करीब ले जाने पर और कई और फूल खिल जाते हैं। इस प्रकार मधुमक्खियां हरियाली और जीवन को हमारे ग्रह पर आगे बढ़ाती रहती हैं।

टॅग्स :अर्थ डेगूगल डूडलअर्थ (प्रथ्वी)
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: खास है गूगल का आज का डूडल, मनाया अकॉर्डियन के 1829 पेटेंट की वर्षगांठ का जश्न

भारतGoogle Doodle: कौन थीं भारत की पहली महिला पहलवान हमीदा बानो? जानें उनके बारे में

भारतगिरीश्वर मिश्र का ब्लॉग: पृथ्वी और प्रकृति का नहीं है कोई दूसरा विकल्प

भारतEarth Day 2024: पृथ्वी दिवस पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानें इस बार क्या किया खास

भारतब्लॉग: क्या असामान वार्मिंग के कारण हो रहा है वसंत का अंत?

भारत अधिक खबरें

भारतNEET 2024 परीक्षा के रिजल्ट पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट को अब NTA और केंद्र से जवाब का इंतजार

भारत"भारत माता की जय बोलना अब सुरक्षित नहीं": कर्नाटक में बीजेपी समर्थकों पर बेरहमी से चाकू से हमला, देखें वीडियो

भारतNEET 2024: रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर Physics Wallah के अलख पांडे SC पहुंचे, कुछ देर में होगी सुनवाई

भारतकांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक का आरोप- 'पत्रकार रजत शर्मा ने लाइव डिबेट में दी गाली', शेयर किया वीडियो, देखिए

भारतब्लॉग: भीषण लू ने कराया जलवायु परिवर्तन के खतरे का अहसास