लाइव न्यूज़ :

देश की पहली महिला डॉक्टरों में से एक थी कादम्बिनी गांगुली, गूगल ने खास डूडल बनाकर किया याद, जानें इनके बारे में

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 18, 2021 08:42 IST

देश की पहली महिला डॉक्टरों में से एक कादंबिनी गांगुली को गूगल ने प्यारा डूडल बनाकर सम्मानित किया है । कादंबिनी 1886 में चिकित्सा में स्नातक डिग्री प्राप्त करने वाली चुनिंदा महिलाओं में से एक थी ।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की पहली महिला डॉक्टरों में से एक कादंबिनी गांगुली को गूगल ने किया सम्मानित19वीं सदी में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने वाली पहली महिला बनींउन्होंने भारत में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में असाधारण योगदान दिया

मुंबई :  भारत की पहली महिला डॉक्टरों में से एक कादम्बिनी गांगुली के 160 वें जन्मदिन पर गूगल ने उनके जीवन और कार्यों का सम्मान करते हुए एक खआस डूडल बनाया है । गांगुली का जन्म 18 जुलाई 1861 को हुआ था और वह 1884 में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने वाली पहली महिला थीं , जो 19वीं सदी के मानकों के अनुसार एक असाधारण उपलब्धि थी क्योंकि उस समय संस्थानों में पुरुषों की संख्या अधिक होती थी । 

कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से स्नातक डिग्री

कादंबिनी गांगुली ने मुंबई की रहने वाली आनंदीबाई जोशी जैसे अन्य महिला डॉक्टरों के साथ मिलकर भारत में महिलाओं के लिए एक सफल चिकित्सा पद्धति का बीड़ा उठाया । भारत में पहली महिला डॉक्टर के तौर पर कादंबिनी गांगुली और जोशी दोनों को जाना जाता है । दोनों ने 1886 में चिकित्सा में अपनी डिग्री प्राप्त की थी । गांगुली ने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी तो जोशी ने अमेरिका में  पेंसिल्वेनिया महिला मेडिकल कॉलेज से अपनी डिग्री प्राप्त की थी। हालांकि करियर की शुरुआत में ही जोशी की असामयिक मृत्यु हो गई थी।

राष्ट्रीय कांग्रेस के मंच पर आऩे वाली पहली महिला 

 

1886 में गांगुली दक्षिण एशिया में यूरोपीय चिकित्सा में प्रशिक्षित पहली महिला चिकित्सक बनी ।  3 साल बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सत्र मंच पर आने वाली पहली महिला थी 1892 में गांगुली यूनाइटेड किंगडम गई, डबलिन, ग्लासगो और एडिनबर्ग से आगे का प्रशिक्षण प्राप्त किया । भारत लौटने पर उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और कलकत्ता के लेडी डफरिन  अस्पताल में अपना काम शुरू किया । उन्होंने 3 अक्टूबर 1923 को अंतिम सांस लेने तक अपना काम जारी रखा।कादंबिनी गांगुली ने ऐसे समय में महिलाओं की आजादी का का मार्ग प्रशस्त किया, जब सांस्कृतिक और सामाजिक तौर पर समाज में पुरुषों का प्रभुत्व था । कादंबिनी ने प्रमुख ब्रह्म समाज नेता द्वारकानाथ गांगुली की से शादी की थी । वह उनकी दूसरी पत्नी थी।

कादंबिनी गांगुली का यह गूगल डूडल बेंगलुरु की कलाकार ओड्रिजा ने डिजाइन किया था । जिन्होंने कहा था कि भारत में चिकित्सा बुनियादी ढांचे में अपने योगदान में सबसे आगे रहने वाली युवा, उत्साही महिला का प्रतिनिधित्व करना एक बंगाली के लिए गर्व का क्षण है ।  

टॅग्स :गूगल डूडलडॉक्टरगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

क्राइम अलर्टAshok Kharat Scandal: 15 लाख रुपये का शहद बेचा?, खाने से यौन क्षमता और शक्ति बढ़ेगा?, अशोक खरात जांच में नया और चौंकाने वाला खुलासा?

भारतबिहार: बजट सत्र के दौरान विधान पार्षद डॉ. हर्षवर्धन आजाद के ग्रामीण चिकित्सकों को झोला छाप कहे जाने से भड़के ग्रामीण चिकित्सक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर