लाइव न्यूज़ :

अंधेरी और विरार स्टेशनों के बीच ‘स्लो कॉरिडोर’ पर 15 डिब्बों की लोकल ट्रेन शुरू, जानें खासियत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 28, 2021 13:27 IST

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि सोमवार से 25 नयी सेवाओं के जुड़ने से पश्चिम रेलवे उपनगरीय मार्ग पर 15 डिब्बों वाली उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की कुल संख्या 79 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदहानू स्टेशनों के बीच कुल 1,367 उपनगरीय ट्रेन सेवाएं संचालित करता है।13 डाउन और 12 अप सेवाओं सहित 25 उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को 12 डिब्बों से 15 डिब्बों वाली सेवा में बदल दिया है।सात उपनगरीय ट्रेन नेटवर्क के ‘फास्ट कॉरिडोर’ पर संचालित की जाएंगी।

मुंबईः पश्चिम रेलवे ने अंधेरी और विरार स्टेशनों के बीच सोमवार से अपने ‘स्लो कॉरिडोर’ पर 15 डिब्बों की लोकल ट्रेन की सेवा शुरू की है।

अधिकारियों ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अब तक पश्चिम रेलवे केवल ‘फास्ट कॉरिडोर’ पर ही 15 डिब्बों वाली उपनगरीय ट्रेन सेवा का परिचालन कर रहा था। इस कदम से ट्रेन सेवाओं में सवारी क्षमता में 25 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि सोमवार से 25 नयी सेवाओं के जुड़ने से पश्चिम रेलवे उपनगरीय मार्ग पर 15 डिब्बों वाली उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की कुल संख्या 79 हो गई है। पश्चिम रेलवे (दक्षिण मुंबई में) चर्चगेट और (पड़ोस के पालघर में) दहानू स्टेशनों के बीच कुल 1,367 उपनगरीय ट्रेन सेवाएं संचालित करता है।

ठाकुर ने कहा कि पश्चिम रेलवे ने 13 डाउन और 12 अप सेवाओं सहित 25 उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को 12 डिब्बों से 15 डिब्बों वाली सेवा में बदल दिया है। इनमें से 18 सेवाएं ‘स्लो कॉरिडोर’ पर और सात उपनगरीय ट्रेन नेटवर्क के ‘फास्ट कॉरिडोर’ पर संचालित की जाएंगी।

पश्चिम रेलवे ने रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘12 डिब्बों वाली ट्रेन सेवा को 15 डिब्बों वाली सेवा में बदलने से यात्रियों को बहुत फायदा होगा, क्योंकि इससे इन ट्रेन सेवाओं की वहन क्षमता में 25 प्रतिशत की वृद्धि होगी।’’

‘स्लो कॉरिडोर’ पर 15 डिब्बों वाली ट्रेनों के संचालन के लिए, पश्चिम रेलवे ने अंधेरी और विरार के बीच 14 रेलवे स्टेशनों पर 27 प्लेटफार्मों का विस्तार किया है। उपनगरीय लोकल ट्रेनों में भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से, पश्चिम रेलवे ने 2009 में मुंबई में 15 डिब्बों की पहली ट्रेन सेवा शुरू की थी। 

टॅग्स :मुंबईभारतीय रेलमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर