लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना में बेटियों को मिलेंगे 51,000 रुपये के तोहफे, जानें कैसे लें फायदा

By वैशाली कुमारी | Updated: June 16, 2021 14:22 IST

केंद्र सरकार पीएम शादी शगुन योजना (PM Shadi Shagun Yojna) के तहत शादी से पहले ग्रेजुएशन करने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की युवतियों को 51,000 रुपये देती है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस योजना का उद्देश्य लड़कियों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना है।शादी शगुन योजना (पीएमएसएसवाई) का लाभ उन्हीं लड़कियों को मिलता है, जिन्होंने स्कूली स्तर पर बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल की है।पीएम शादी शगुन योजना में शादी से पहले स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की युवतियों को मोदी सरकार 51,000 रुपये देती है।

सरकार ने लड़कियों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं और उन्हीं योजनाओं में से एक है शगुन योजना। इस योजना का उद्देश्य लड़कियों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना है। देश में अल्पसंख्यक समुदाय में मुस्लिम समुदाय की आबादी सबसे अधिक है। अल्पसंख्यक समुदाय में खासतौर पर मुस्लिम समाज में लड़कियों में उच्च शिक्षा की स्थिति बहुत ख़राब है।  ऐसे में PMSSY को देश के अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। 

सरकार देती है 51,000 की धनराशि 

इस योजना का मुख्य उदेश्य मुस्लिम लड़कियों और उनके अभिभावकों को उच्च स्तर की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना जिससे लड़कियां विश्वविद्यालय या कॉलेज स्तर की पढ़ाई पूरी कर सकें। पीएम शादी शगुन योजना में शादी से पहले स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की युवतियों को मोदी सरकार 51,000 धनराशि देती है।

इनको मिलेगा योजना का लाभ

सरकार द्वारा शुरू की गई शादी शगुन योजना (पीएमएसएसवाई) का लाभ उन्हीं मुस्लिम लड़कियों को मिलता है, जिन्होंने स्कूली स्तर पर बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल की है। बता दें कि बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति मुस्लिम, इसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय की लड़कियों को दी जाती है। 

ऐसे करें योजना के लिए आवेदन

आप केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय से  शादी शगुन योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। अगर आप एसएसवाई योजना के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो उसके ल‍िए आप इस लिंक पर क्लिक करें: https://www.india.gov.in/schemes-maulana-azad-education-foundation

टॅग्स :बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?